1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म मेकर अशोक पंडित से जुड़ी फर्जी खबरें फैला रहा था नीरव मोदी नाम का फेक X यूजर, पुलिस ने की कार्रवाई

फिल्म मेकर अशोक पंडित से जुड़ी फर्जी खबरें फैला रहा था नीरव मोदी नाम का फेक X यूजर, पुलिस ने की कार्रवाई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 12, 2023 08:37 am IST,  Updated : Oct 12, 2023 08:38 am IST

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने हाल में ही एक X यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। निर्माता का आरोप है कि X यूजर उनके स्वास्थ के बारे में फर्जी खबरें फैला रहा था, जिसकी वजह से उनके परिवार और करीबी लोगों को परेशान होना पड़ा।

ashoke pandit, producer ashoke pandit- India TV Hindi
फिल्म निर्माता अशोक पंडित। Image Source : INSTAGRAM

फिल्म निर्माता अशोक पंडित के बारे में फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में डॉ. निमो यादव नाम के एक एक्स (ट्विटर) उपयोगकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक्स पर बायो के अनुसार डॉ. निमो यादव, जिनके हैंडल का नाम @NiravModi है एक पैरोडी अकाउंट है, जिसमें उनकी प्रोफाइल तस्वीर नीरव मोदी के साथ है। वह खुद को एथलीट, शोध विश्लेषक, पूर्व रणजी खिलाड़ी, क्रिकेट विशेषज्ञ, खेल पत्रकार और पाखंडी भी कहते हैं। अशोक पंडित के स्वास्थ्य के बारे में इस अकाउंट से एक ट्वीट किया गया, जिसने निर्माता के दोस्तों और परिवार वालों को परेशान कर दिया।

सीएम शिंदे से की अपील

फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित के खिलाफ फर्जी ट्वीट के लिए डॉ. निमो यादव, जिनका ट्विटर हैंडल @NiravModi है के खिलाफ 9 अक्टूबर 2023 को जुहू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए अशोक पंडित ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से अपील की है। इसके अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और पुलिस कमिश्नर से शख्स की गिरफ्तारी की मांग की थी।  

हंसल मेहता ने भी अशोक के पक्ष में रखी बात
अशोक पंडित का दावा है कि उनके इस ट्वीट से उनके परिवार और इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर खलबली मच गई है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी निमो यादव को इस इललीगल काम के लिए दोषी ठहराया है। नीमो यादव ने ब्राह्मण अशोक नाम से एक फर्जी अकाउंट भी बनाया और खुद किए हुए फर्जी ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट भी किया।

मुंबई पुलिस को कहा धन्यवाद
IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) IFTDA (इंडियन फिल्म्स एंड टेली डायरेक्टर्स एसोसिएशन), FWICE (फेडरेटून ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एसोसिएशन) जैसे फिल्म निकायों ने निमो यादव के इस अवैध काम की निंदा की और सीएम से अपील भी की थी कि डिप्टी सीएम और पुलिस कमिश्नर इस धोखाधड़ी के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई करें। अशोक पंडित और फिल्म निकाय ने मुंबई पुलिस को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद कहा है।

हाल में रिलीज की थी '72 हूरें'
बता दें, अशोक पंडित के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्माता वर्तमान में भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म '72 हूरें' का निर्माण किया है।

Input- प्रिया मिश्रा

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शेयर की ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन की Photo, नातिन नव्या ने दिखाई खास पूजा की झलक

पुराने दोस्त से अमिताभ बच्चन को मिला जन्मदिन का अनोखा तोहफा, बर्थडे बन गया और भी खास!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन