1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरू हुआ भूत बंगला का प्रमोशन, अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी के साथ दिए पोज, 10 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म

शुरू हुआ भूत बंगला का प्रमोशन, अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी के साथ दिए पोज, 10 अप्रैल को रिलीज हो रही फिल्म

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 01, 2026 09:53 pm IST,  Updated : Mar 01, 2026 09:53 pm IST

भूत बंगला फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है और ये 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में अक्षय कुमार नासिक में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे और वामिका गब्बी भी साथ थीं।

Bhooth Bangla- India TV Hindi
भूत बंगला Image Source : INSTAGRAM@WAMIQAGABBI

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बीते दिनों फिल्म का गाना 'रामजी भला करेंगे' रिलीज हुआ जिसमें हॉरर कॉमेडी का थीम दिखा। अब अक्षय कुमार ने भी फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म की हीरोइन वामिका गब्बी के साथ नासिक में प्रमोशन करने पहुंचे थे। यहां से वामिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों भूत बंगला के प्रमोशन वाली ड्रेस पहने हुए हैं। 

फोटो शेयर करते हुए क्या बोलीं वामिका?

वामिका ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की झलकियां साझा करते हुए लिखा, 'नासिक की ओर रवाना हो रही हूं। 'भूत बंगला' के प्रमोशन का पहला दिन शुरू। आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है।' इस तरह फिल्म के प्रमोशन अभियान की शुरुआत हुई। यह फिल्म वामिका और अक्षय कुमार की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है और अक्षय कुमार 14 साल के अंतराल के बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही तब्बू, परेश रावल, मनोज जोशी, मिथुन जैसे कलाकारों को भी देखने को मिलने वाला है। 

14 साल बाद रीयूनियन

भूल भुलैया फिल्म ने बॉलीवुड को पहली बार हॉरर कॉमेडी की जॉर्नरा से परिचित कराया था। ये फिल्म अक्षय कुमार ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ मिलकर बनाई थी। इससे पहले भी ये एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी हेरा फेरी जैसी कमाल की कहानियां बना चुके हैं। लेकिन बीते 14 साल से दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त रहे हैं। अब दोनों की ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर लौट रही है और अब देखना होगा कि क्या अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर कमाल दिखा पाते हैं या नहीं। 

फिल्म का गाना हो चुका रिलीज

भूत बंगला फिल्म का पहला गाना भी बीते दिनों रिलीज हो गया है। जिसमें अक्षय कुमार अपने भूल भुलैया अंदाज में धूम मचाते दिख रहे हैं। करीब 3 दिनों पहले रिलीज हुए इस गाने ने अब तक 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। साथ ही अक्षय कुमार को एक बार फिर पुराने अंदाज में देख फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। अक्षय बीते कुछ साल से लगातार देशभक्ति और सामाजिक जागरुकता के मुद्दों पर फिल्में बनाते रहे हैं। अब एक एंटरटेनिंग फिल्म से उनके करियर को फायदा हो सकता है। 

ये भी पढ़ें- हिना खान की 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ऑन-स्क्रीन पिता संजीव सेठ से हुई मुलाकात, कैप्शन ने जीता दिल

दामिनी फिल्म जिसकी कहानी में होली ने बरपाया कहर, 90 के दशक में राज करती थी ये मूवी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन