1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी के बाद अब बाॅलीवुड के ये कपल करेंगे शादी, वैलेंटाइन डे पर दिया हिंट

रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी के बाद अब बाॅलीवुड के ये कपल करेंगे शादी, वैलेंटाइन डे पर दिया हिंट

 Published : Feb 15, 2024 07:27 am IST,  Updated : Feb 15, 2024 07:27 am IST

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में सगाई की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब कपल ने अपनी वेडिंग डेट भी रिवील कर दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

Pulkit Samrat, Kriti Kharbanda- India TV Hindi
इस महीने शादी कर रहे हैं पुलकित और कृति Image Source : DESIGN

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने लगभग 5 साल तक डेटिंग करने के बाद कुछ दिनों पहले सगाई की है। लवबर्ड्स पुलकित और कृति ने अपने परिवार और दोस्त की मौजूदगी में रोका सेरेमनी की थी। जिसकी तस्वीरें भी कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं दोनों की सगाई के बाद से ही फैंस दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की डेट रिवील कर दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो कब शादी के बंधन में बंधेंगे।

पुलकित-कृति की इस महीने होगी शादी

दरअसल बीते दिन वैलेंटाइन डे के खास मौके पर कृति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कृति-पुलकित का हाथ थामें हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है ‘लेट्स मार्च टुगेदर हैंड इन हैंड।’

पुलकित ने भी शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

वहीं, कृति के पोस्ट के बाद पुलकित ने भी इंस्टाग्राम पर कृति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पुलकित ने भी एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। पुलकित ने लिखा- ‘आई डू, आई डू, आई लव यू..।’ दोनों के इन फोटोज और उनके कैप्शन से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपल मार्च में शादी कर सकते हैं।

ऐसे शुरू हुई थी पुलकित-कृति की लव स्टोरी

बता दें कि इस कपल की लव स्टोरी फिल्म 'पागलपंती' के सेट से शुरू हुई थी। कहा जाता है पहली बार दोनों यहीं मिले थे और दोनों ने कुछ वक्त के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' में देखा गया था। वहीं कृति खरबंदा  के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'रिस्की रोमियो' में एक्टर सनी सिंह के साथ नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें:

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने शेयर की मंगेतर संग अपनी तस्वीर, होने लगी इस एक्टर से तुलना

मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड को मिला नया प्यार? जानिए किसका हाथ थामें आयशा खान ने शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन