1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निधन के बाद जन्मदिन पर रिलीज हुई पुनीत राजकुमार की फिल्म 'जेम्स'

निधन के बाद जन्मदिन पर रिलीज हुई पुनीत राजकुमार की फिल्म 'जेम्स'

 Published : Mar 18, 2022 02:20 pm IST,  Updated : Mar 18, 2022 02:20 pm IST

कई राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने युवा अभिनेता को श्रद्धांजलि दी, जिनका 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

पुनीत राजकुमार- India TV Hindi
पुनीत राजकुमार Image Source : INSTAGRAM/PUNEETHRAJKUMAR.OFFICIAL

दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्म 'जेम्स' गुरुवार को उनके जन्मदिन पर रिलीज हुई। फिल्म को हाल के दिनों में सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। पुनीत के प्रशंसकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखी गई और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिससे राज्य में उत्सव का माहौल बन गया है।

कई राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने युवा अभिनेता को श्रद्धांजलि दी, जिनका 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि दिवंगत अभिनेता पुनीत कन्नड़ हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि पुनीत आज भी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 'जेम्स' की मुख्य अभिनेत्री प्रिया आनंद ने बेंगलुरु के नवरंग थिएटर में फिल्म देखी और वह अपने आंसुओं को नियंत्रित नहीं कर सकीं।

वरिष्ठ अभिनेता और पुनीत के बड़े भाई राघवेंद्र राजकुमार ने कहा कि 'जेम्स' सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक भावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन