1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Punjabi Singer Alfaz: जानिए कैसी है अब गायक की हालत, आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज

Punjabi Singer Alfaz: जानिए कैसी है अब गायक की हालत, आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज

 Reported By: IANS, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 03, 2022 11:01 am IST,  Updated : Oct 03, 2022 11:01 am IST

Punjabi Singer Alfaz Heath Update: पुलिस ने गायक के साथ मारपीट करने के आरोप में आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Punjabi Singer Alfaz Heath Update- India TV Hindi
Punjabi Singer Alfaz Heath Update Image Source : IANS

Highlights

  • बीती रात हुआ था सिंगर पर हमला
  • टूट गई रीढ़ की हड्डी
  • पुलिस ने किया मामला दर्ज

Punjabi Singer Alfaz Heath Update: प्रसिद्ध पंजाबी गायक अल्फाज उर्फ अमनजोत सिंह पंवार, हाथापाई में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, की हालत खतरे से बाहर है। सोमवार को डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। अल्फाज, यो यो हनी सिंह के काफी पुराने दोस्त और भाई जैसे हैं। हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर साझा कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बाद में दोषियों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस को धन्यवाद दिया।

पुलिस के अनुसार, गायक पंजाब के मोहाली में सड़क किनारे एक ढाबे में गए थे, जहां ढाबे के एक पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों ने कथित तौर पर गायक पर हमला किया और भाग गए।

पुलिस ने गायक के साथ मारपीट करने के आरोप में आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि गायक अपने दोस्तों गुरप्रीत, तेजी और कुलजीत के साथ रात का खाना खाकर पाल ढाबा से बाहर आ रहे थे, उसी दौरान उन्होंने देखा कि विक्की और ढाबे के मालिक के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी चल रही है। इस मामले में दखल देना गायक को भारी पड़ गया।

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर घायल अल्फाज की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "मेरे भाई अल्फाज पर कल रात हमला किया गया था। जिसने भी यह योजना बनाई हो..मैं उसे छोड़ूंगा नहीं.. सभी लोग, कृपया अल्फाज के ठीक होने केलिए प्रार्थना करें।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मोहाली पुलिस को विशेष धन्यवाद, जिसने पिछली रात सड़क पर एक टेंपो यात्री के साथ अल्फाज को टक्कर मारने वाले दोषियों को पकड़ा, अल्फाज अब भी खतरे से बाहर है।"

Honey Singh: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला? हनी सिंह ने दी जानकारी

Adipurush Teaser: भगवान राम की भूमिका निभाने में डर रहे थे Prabhas, खुद खोला बड़ा राज

Mirzapur 3 का इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी, बीना त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन