1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Honey Singh: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला? हनी सिंह ने दी जानकारी

Honey Singh: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला? हनी सिंह ने दी जानकारी

 Published : Oct 03, 2022 08:48 am IST,  Updated : Oct 03, 2022 08:53 am IST

Punjabi Singer Alfaz: पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला होने के बाद रैपर हनी सिंह ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए सलामती की दुआ मांगी है।

Punjabi singer Alfaz- India TV Hindi
Punjabi singer Alfaz Image Source : INSTAGRAM_YOYOHONEYSINGH

Highlights

  • अस्पताल से पंजाबी सिंगर की फोटो आई सामने
  • रीढ़ की हड्डी में है चोट
  • सिंगर हनी सिंह ने दी जानकारी

Punjabi Singer Alfaz Attack: इस साल पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद से ही म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। इसी बीच अब खबर आई है कि पंजाबी सिंगर अल्फाज पर भी जानलेवा हमला हुआ है। अल्फाज को रीढ़ की हड्डी में चोट के चलते मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी मशहूर रैपर हनी सिंह ने दी है। 

कैसे हुआ हादसा 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात पंजाबी गायक अल्फाज एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी बनूर मार्ग पर यह हादसा हुआ। वह रास्ते में किसी काम से गाड़ी से उतरकर लांड्रिंग करने वाली सड़क पर खड़े थे और अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के वक्त उनकी गाड़ी में उनके साथ कुछ और दोस्त भी थे, जिन्होंने अल्फाज को गंभीर हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 

क्या बोले हनी सिंह 

रैपर यो यो हनी सिंह ने अल्फाज की अस्पताल से एक तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, 'मेरे भाई अल्फाज पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ है। जिस किसी ने भी इस हमले का प्लान बनाया है मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। मेरे ये शब्द याद रखना।' इसके साथ ही हनी सिंह ने अपने फैंस से अल्फाज के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की। हालांकि सोमवार सुबह हनी सिंह ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

हमला है या हादसा?

जानकारी के अनुसार इस हादसे में अल्फाज को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। सोशल मीडिया पर लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग हमले की बात को अफवाह बता रहे हैं और इसे एक सड़क हादसा बता रहे हैं। 

14 साल की उम्र में शुरू किया करियर 

अल्फाज के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने महज 14 साल की उम्र से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। अब तक उन्होंने 2500 से अधिक गाने लिखे हैं। उनका पहला गाना 'हाय मेरा दिल' 2011 में काफी पसंद किया गया था। वह हनी सिंह के सबसे खास दोस्तों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने हनी सिंह के साथ कई गाने गाए हैं। वो दोनों कई शो एक साथ कर चुके हैं।

Mirzapur 3 का इंतजार करने वाले फैंस के लिए खुशखबरी, बीना त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा

Kidney Failure: टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस की किडनी हुई फेल, इलाज के लिए परिवार के पास नहीं हैं पैसे

Bigg Boss 16: शहनाज गिल का साजिद खान के सपोर्ट में आना फैंस को नागवार गुजरा, Twitter पर जमकर किया ट्रोल, कहा-फिल्मों के लिए कुछ भी...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन