1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाबी सिंगर AP Dhillon अस्पताल में भर्ती, आईं गंभीर चोटें

पंजाबी सिंगर AP Dhillon अस्पताल में भर्ती, आईं गंभीर चोटें

 Published : Nov 02, 2022 08:18 am IST,  Updated : Nov 02, 2022 08:18 am IST

AP Dhillon: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ढिल्लों ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

 पंजाबी सिंगर AP Dhillon - India TV Hindi
पंजाबी सिंगर AP Dhillon Image Source : पंजाबी सिंगर AP DHILLON

AP Dhillon: हम सब के फेवरेट पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें अमेरिकी दौरे के दौरान उन्हें गंभीर चोटे आई है। ढिल्लों ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। जानकारी मिलने के बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार ढिल्लों नवंबर के पहले सप्ताह में सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में एक शो करने वाले थे, लेकिन अब इस इवेंट को रद्द कर दिया गया है। बता दें एक तस्वीर शेयर करते हुए ढिल्लों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कैलिफोर्निया में मेरे सभी प्रशंसकों के लिए… मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में मेरे शो को एक गंभीर चोट के कारण स्थगित करना पड़ रहा है।

 पंजाबी सिंगर AP Dhillon
Image Source : पंजाबी सिंगर AP DHILLON पंजाबी सिंगर AP Dhillon

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

 

मैं ठीक हो रहा हूं और जल्द ही पूरे तरह ठीक हो जाऊंगा। लेकिन मैं इस समय परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा। मैं आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और इससे आपको होने वाली किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगता हूं। कुछ ही हफ्तों में आप सभी से मिलेंगे। अपने टिकट अपने पास रखें। वे नई तारीख के लिए मान्य होंगे।’

इस दिन होंगे शो

 पंजाबी सिंगर AP Dhillon
Image Source : पंजाबी सिंगर AP DHILLON पंजाबी सिंगर AP Dhillon

साथ ही ढिल्लों ने दूसरी स्टोरी में सूचित किया कि 1-2 नवंबर को होने वाले सैन फ्रांसिस्को शो को अब 13-14 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है, वहीं लॉस एंजेलिस में होने वाले शो को अब 11 दिसंबर के लिए रखा गया है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन