1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिनर पार्टी में राधिका मर्चेंट पुराना सूट पहनकर छाईं, सादगी देख हर कोई करेगा तारीफ

डिनर पार्टी में राधिका मर्चेंट पुराना सूट पहनकर छाईं, सादगी देख हर कोई करेगा तारीफ

 Published : Jun 30, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 12:11 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले बीते दिनों अंबानी परिवार ने अपने घर 'एंटीलिया' में एक डिनर पार्टी होस्ट की, जिसमें होने वाली दुल्हन ने पुरानी पटोला सूट पहन अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया।

Radhika Merchant- India TV Hindi
डिनर पार्टी में राधिका मर्चेंट पुराना सूट पहनकर छाईं Image Source : DESIGN

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब महज 15 दिन बाकी है। ऐसे में दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तैयारियों में पूरा अंबानी परिवार जुट गया है। नीता अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी तक अपने लाडले बेटे की शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच बेटे की शादी से पहले अंबानी परिवार ने बीती रात अपने आलीशान घर 'एंटीलिया' में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी की कुछ झलकियां इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अंबानी की परिवार की होने वाली बहू राधिका ने अपने सिपंल लुक से हर किसी का दिल चुरा लिया। 

राधिका ने पहना पुराना सूट 

दरअसल, डिनर पार्टी के लिए राधिका ने मल्टी-कलर्ड 'पटोला' अनारकली सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पैंट और दुपट्टा पेयर किया था। इस लुक में राधिका बेहद सिपंल लेकिन खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन आपको बता दें कि डिनर पार्टी के लिए राधिका ने जो ड्रेस पहनी थी, उसे वह पहले भी पहन चुकी हैं। जी हां! इससे पहले भी राधिका को ये सूट पहने हुए देखा जा चुका है। राधिका ने ये सूट उस दौरान पहना था जब वह 12 मार्च 2024 को अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी के साथ चोरवाड़ गई थीं। राधिका इस लुक में बेहद सिपंल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी इस सादगी की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब राधिका ने अपनी ड्रेस को रिपीट किया हो। इससे पहले भी वह कई मौके पर बड़े ही खूबसूरती से अपनो कपड़ों को दोहराती हुई नजर आ चुकी हैं। 

Radhika Merchant
Image Source : DESIGN राधिका मर्चेंट

जानिए राधिका कब बनेंगी अंबानी परिवार की बहू

बता दें कि राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को अनंत अंबानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।दोनों की शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगा। इसकी शुरूआत 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगी। इसके बाद 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। उसी के साथ ड्रेस कोड की बात करें तो इस शानदार रॉयल शादी के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन