1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत की राधिका का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, भाभी श्लोका ने देवरानी पर यूं लुटाया प्यार

अनंत की राधिका का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, भाभी श्लोका ने देवरानी पर यूं लुटाया प्यार

 Published : Jul 13, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Jul 13, 2024 06:27 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों की बीते दिनों ग्रैंड वेडिंग हुई, जिसके बाद नई बहू राधिका का अंबानी परिवार ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान का वीडियो सामने आया है, जिसमें नई-नवेली दुल्हन की जेठानी उनपर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।

Anant Ambani, Radhika Merchant- India TV Hindi
राधिका का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत ने राधिका को अपनी दुल्हनिया बना लिया। कपल की वेडिंग इतनी लैविश थी कि ये महाराजाओं के ठाठ जैसी याद दिला रही थी। वेन्यू के साज-सजावट के लेकर कपड़े तक सब कुछ बेहद राॅयल था। वहीं शादी के बाद अंबानी परिवार ने अपनी नई-नवेली बहूरानी का एंटीलिया में भी बेहद ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया, जिसकी एक वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

राधिका मर्चेंट का ससुराल में यूं हुआ वेलकम

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बाद पहली बार एक साथ एंटीलिया पहुंचे तो किस तरह उनका भव्य स्वागत हुआ।अंबानी फैमिली ने अपनी नई नवेली छोटी बहुत का स्वागत ढोल-नगाड़े, फूलों की बारिश के साथ जयकारे लगाते हुए स्वागर किया। राधिका के गृह प्रवेश के दौरान उनके ऊपर गुलाब के फूलों की बारिश हुई। वहीं आकाश और श्लोका ने न्यूली वेड कपल के माथे पर तिलक लगाया और उनका स्वागत किया, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने भैया-भाभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्लोका मेहता ने देवरानी राधिका मर्चेंट को गले लगाया और उनपर प्यार लुटाया। देवरानी के लिए जेठानी का ये प्यार इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

अनंत-राधिका की शादी के बारे में

बीते साल दिसंबर महीने में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई थी और अंबानी फैमिली में तभी से समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया था अब करीब 7 महीने बाद कपल शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। फिलहाल इस वक्त हर तरफ अनंत-राधिका की शादी के ही चर्चे हो रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन