1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सास नीता अंबानी का हाथ थामे छोटी बहू राधिका ने की दिवाली पार्टी में एंट्री, ब्लिंगी साड़ी से ज्यादा संस्कार हुई चर्चा, फैंस बोले- बॉन्ड हो तो ऐसी

सास नीता अंबानी का हाथ थामे छोटी बहू राधिका ने की दिवाली पार्टी में एंट्री, ब्लिंगी साड़ी से ज्यादा संस्कार हुई चर्चा, फैंस बोले- बॉन्ड हो तो ऐसी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 13, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 12:55 pm IST

नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट का जलवा मनीष मल्होत्रा की पार्टी में देखने को मिला। दोनों ही अपने अंदाज से महफिल में चार चांद लगाते नजर आईं। दोनों की बॉन्डिंग की खूब चर्चा हो रही है और लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।

nita ambani radhika merchant- India TV Hindi
नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट। Image Source : VIRAL BHIYANI

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों का जलवा देखने को मिला। बॉलीवुड स्टार्स और हसीनाओं ने अपने ग्लैमरस लुक्स से इस पार्टी में चार चांद लगाए। 80 और 90 के दशक की हसीनाओं का भी चार्म इस पार्टी में देखने को मिला, लेकिन जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो कोई और नहीं बल्कि अंबानी लेडीज थीं। राधिका मर्चेंट और नीता अंबानी ने एक साथ मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शिरकत कीं। दोनों ने अपने ग्लैमरस अवतार से पार्टी की चमक और बढ़ा दी, लेकिन उनके ग्लैमरस आउटफिट्स से ज्यादा चर्चा दोनों के बीच की हसीन बॉन्ड की रही।

कैसा था दोनों का लुक?

सामने आए वीडियो में दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे एंट्री करते आप देख सकते हैं। नीता अंबानी अपने हर कदम राधिका के साथ बढ़ा रही हैं। दोनों ने इस दिवाली पार्टी के लिए शिमरी और ब्लिंगी साड़ी चुनीं। जहां नीता अंबानी ने सिल्वर शिमर और सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी कैरी की, वहीं राधिका ने बेज कलर की साड़ी कैरी की जिस पर स्टोन वर्क किया गया था। दोनों ही साड़ियां मनीष मल्होत्रा कलेक्शन से थीं। अपने लुक को दोनों ने मिनिमल ज्वेलरी और हैंड बैग के साथ कंप्लीट किया है।

यहां देखें वीडियो

राधिका के संस्कारों की हो रही तारीफ

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीता, राधिका का हाथ थामे रहीं। दोनों एक दूसरे के साथ ही आगे बढ़ती दिखीं। राधिका के पीछे छूटने के बाद नीता ने उन्हें बुलाया और उनका हाथ थाम लिया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि दोनों के बीच सास-बहू से ज्यादा बेटी और मां जैसी बॉन्डिंग है। एक शख्स ने कमेंट में लिखा, 'राधिका के संस्कार बहुत अच्छे।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'सास-बहू के बीच कितना अच्छा तालमेल है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'मां-बेटी सा इनका रिश्ता है।'

लोगों को पसंद आया फैशन

कुछ लोगों ने इनके आउटफिट की भी तारीफ की और कहा कि ये पार्टी में मौजूद सभी हसीनाओं पर भारी पड़ी और इनके आउफिट सबसे अलग और ग्लैमरस थे। एक शख्स ने लिखा, 'नीता अंबानी बदले-बदले लुक में हसीन लग रही हैं।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'राधिका मर्चेंट पर ये साड़ी खिल रही है।' एक और शख्स ने लिखा, 'राधिका की साड़ी देखकर यही लग रहा है कि ये इनके लिए ही खास बनाई गई है।'

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के परिवार के वो 9 सदस्य जिनका फिल्मों से नहीं कोई लेना-देना, कोई एरोनॉटिकल इंजीनियर तो कोई इनवेस्टमेंट बैंकर

दिवाली पार्टी में दिखा फैशन का जलवा, चमचमाते आउटफिट ने बढ़ाया हसीनाओं का चार्म, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन