Published : Oct 13, 2025 12:04 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 12:24 pm IST
1/8Image Source : viral bhayani
बॉलीवुड में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई, जिसमें सितारों से महफिल जगमगा उठी। बॉलीवुड हसीनाएं एक से बढ़कर एक ग्रलैमरस आउटफिट में नजर आईं। करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, माधुरी दीक्षित, रिया चक्रवर्ती, सान्या मल्होत्रा जैसे कई सितारे इस महफिल में चार चांद लगाते नजर आए। किसी ने इस मौके के लिए लहंगे पहने तो साड़ी में दिल जीतता दिखा, यहां देखें सभी के ग्लैमरस लुक।
2/8Image Source : viral bhayani
रिया चक्रवर्ती रेड स्कर्ट और गोल्डन वर्क वाले क्रॉप टॉप में नजर आईं। वहीं नुसरत ने आइवरी कलर का इंडो वेस्टर्न लहंगा कैरी किया था। बात करें 'ट्रेटर' फेम एलनाज नौरोजी की तो उन्होंने बेबी पिंक कलर की साड़ी कैरी की, जिसे कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर किया था।
3/8Image Source : viral bhayani
80 और 90 के दशक की ग्लैमरस हसीनाओं का भी पार्टी में जलवा रहा। शिल्पा शेट्टी अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं सोनाली लेमन येलो करल के आउटफिट में हसीन लगीं। उर्मिला ने इस मौके के लिए सिल्वर ग्रे ऑफ शोल्डर आउटफिट चुना।
4/8Image Source : viral bhayani
करीना कपूर, चित्रांगदा सिंह और प्रीति जिंटा ने इस खास मौके के लिए व्हाइट आउटफिट कैरी किए थे। जहां प्रीति और करीना ने अनारकली सूट पहना था, वहीं चित्रांगदा साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कमाल की लगीं।
5/8Image Source : viral bhayani
फातिमा सना शेख ने गोल्डन आइवरी टोन का लहंगा कैरी किया था। वहीं सान्या मल्होत्रा लाइट पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं। डायना पेंटी ने भी टू पीस गोल्डन आउटउिट कैरी किया था। सभी ने मिनिमल जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
6/8Image Source : viral bhayani
राधिका मदान पिंक लहंगे में नजर आईं। वहीं पूजा हेगड़े ने भी पिंक लहंगा ही चुना। अदिति राव हैदरी इन सब से थोड़ा अलग गाजरी कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लगीं।
7/8Image Source : viral bhayani
वाणी कपूर और कृति सेनन की बहन ने इस खास मौके लिए पिंक आउटफिट चुने थे। दोनों ही इन आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मलाइका ने ब्रॉन्ड लहंगा कैरी किया था, जिसमें उनका टोन्ड फिगर कमाल का लगा।
8/8Image Source : viral bhayani
टारा सुतारिया गोल्डन आउटफिट में अपने बॉयफ्रेंड संग पोज देती नजर आईं। कृति सेनन और काजोल भी गोल्डन आउटफिट में थी, जहां कृति ने टू पीस कैरी किया, वहीं काजोल ने साड़ी पहनी थी। सोनाक्षी भी जहीर के साथ रॉयल ब्लू सूट में खूबसूरत लगीं।