1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका मर्चेंट स्टेज पर मग्न होकर कर रही थीं डांस, दादी सास कोकिला बेन खुश होकर बनाती दिखीं वीडियो

राधिका मर्चेंट स्टेज पर मग्न होकर कर रही थीं डांस, दादी सास कोकिला बेन खुश होकर बनाती दिखीं वीडियो

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jul 24, 2024 06:15 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 06:15 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें राधिका को डांस करता देख उनकी दादी सास कोकिला बेन खुशी से फूले नहीं समा रही हैं।

Radhika Merchant, Anant Ambani- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट पर दादी सास ने यूं लुटाया प्यार Image Source : DESIGN

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी के सभी सेलिब्रेशन भले ही अब खत्म हो गए, लेकिन इस ग्रैंड वेडिंग की चर्चा अब तक जारी है। अंबानी फैमिली के एक से बढ़कर एक वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अब अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन से एक नया वीडियो सामने आया है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में कोकिला बेन अपनी बहू पर प्यार बड़े ही खास अंदाज में प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। 

कोकिला बेन ने बहू पर यूं लुटाया प्यार

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि राधिका स्टेज पर मग्न होकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके संगीत सेरेमनी के दौरान का लग रहा है। इस दौरान राधिका का डांस वहां मौजूद लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। वहीं राधिका का डांस देख इस दौरान उनकी दादी सास कोकिला बेन भी खूब प्यार लुटाती नजर आईं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह जब राधिका स्टेज पर डांस कर रही होती हैं तो उस खास पल को कोकिला बेन अपने फैन में कैद करती हैं। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी ये बया कर रही है कि उन्हें अपनी बहू का डांस काफी पसंद आ रहा है। पोते की पत्नी के लिए कोकिला बेन का ये प्यार लोगों का दिल जीत रहा है। 

दादी सास संग है खास बॉन्ड

Radhika Merchant, Kokila Ben
Image Source : DESIGNराधिका मर्चेंट दादी सास के साथ

बता दें कि राधिका शादी से पहले ही अंबानी परिवार के हर सदस्य के दिल में बस चुकी हैं। वो हर मौके पर अबानी परिवार के साथ नजर आती थीं। वहीं राधिका का बॉन्ड उनकी दादी सास संग भी काफी अच्छा है। शादी के फंक्शन में हमे कई मौके पर दोनों को साथ में समय बीताते हुए देखा गया। वहीं शादी से पहले भी कई मौकों पर राधिका अपनी दादी सास संग नजर आ चुकी हैं। एक बार राधिका को अपनी दादी सास के साथ गुजरात में चोरवाड़ी माता मंदिर जाते हुए भी देखा गया था। इस दौरान राधिका को अपनी दादी सास का हाथ पकड़े हुए देखा गया था। राधिका के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन