1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाथों में चूड़ा-मांग में सिंदूर लगाए, रैंप वॉक पर छाई नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा

हाथों में चूड़ा-मांग में सिंदूर लगाए, रैंप वॉक पर छाई नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा

 Published : Oct 14, 2023 04:27 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 04:27 pm IST

शादी के बाद पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रैंप वॉक करती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिसमें परिणीति चोपड़ा साड़ी पहने हाथों में चूड़ा-मांग में सिंदूर लगाए रैंप पर मस्त अंदाज में रैंप पर वाॅक करती हुई नजर आ रही हैं।

Prineeti Chopra- India TV Hindi
रैंप पर साड़ी पहने बला सी खूबसूरत दिखीं मिसेज चड्ढा Image Source : DESIGN

इन दिनों 'लैक्मे फैशन वीक 2023' में सितारों का मेला देखने को मिल रहा है। जहां बीते दिनों करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर और अथिया शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।वहीं अब हाल ही में इस फैशन शो का हिस्सा बी टाउन की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा भी बनी हैं, जो अपने अंदाज से रैंप पर छा गई।लैक्मे फैशन वीक में जैसी ही शो स्टोपर बनीं परिणीति रैंप पर पहुंची तो इस दौरान हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। 

शादी के बाद पहली बार रैंप पर उतरी  परिणीति चोपड़ा

शादी के बाद ये पहला मौका था जब परिणीति चोपड़ा किसी फैशन शो में नजर आई और इस दौरान अपनी अदाओं से उन्होंने लोगों का दिल चुरा लिया। रैंप वाॅक के लिए परिणीति चोपड़ा ने साड़ी लुक को चुना। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में परिणीति चोपड़ा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ परिणीति चोपड़ा ने मैचिंग करल का ब्लाउज कैरी किया था जिसपर केप लगी थी। 

मांग में सिंदूर-हाथों में चूड़ा पहने रैंप पर छाई मिसेज चड्ढा

परिणीति ने मिनिमल मेकअप , लिपस्टिक और पिंक बल्श से अपना लुक पूरा किया था। वहीं इस दौरान जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो था, परिणीति चोपड़ा की सिंदूर भरी मांग और हाथों में चूड़ा।, जो कि उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वहीं गले में चमचमाता हीरे का हार और ईयरिंग्स भी परिणीति चोपड़ा के लुक की चमक को बढ़ा रहा था। इस लुक में परिणीति चोपड़ा वाकई काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं इस लुक में रैंप वॉक पर झूमती हुईं परिणीति ने अपने अंदाज से लोगों का दिल चुरा लिया। इस दौरान परिणीति के हाथों में इंगेजमेंट रिंग भी दिखी जिसे उन्होंने फ्लॉन्ट करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। रैंप वॉक पर परिणीति का ऐसा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग परिणीति के इन वीडियोज पर जमकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

 

हेजल कीच ने कैंसर सर्वाइवर्स को डोनेट की अपनी ये खास चीज, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अबीर और अक्षरा के बिगड़ते रिश्ते की वजह बना अभिनव का बच्चा, अभिमन्यु को लगा झटका

KKK 13 के इन कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, ग्रैंड फिनाले से पहले हो चुका है दंगल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन