1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अबीर और अक्षरा के बिगड़ते रिश्ते की वजह बना अभिनव का बच्चा, अभिमन्यु को लगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अबीर और अक्षरा के बिगड़ते रिश्ते की वजह बना अभिनव का बच्चा, अभिमन्यु को लगा झटका

 Published : Oct 14, 2023 02:31 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 02:31 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी बीच में रुक गई है। अपकमिंग एपिसोड में अब मजंरी के बाद अबीर और अक्षरा के रिश्ते में दरार देखने को मिलने वाली है। अबीर अभिनव के बच्चे को बद्दुआ देते नजर आने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु की कहानी ने एकदम से नया मोड ले लिया है, जिसके बाद से कई धांसू ट्विस्ट देखने को मिले हैं। दोनों की शादी की रस्में के बीच ही मजंरी ने तमासा कर सब कुछ रोक दिया है, लेकिन अभी भी ढेर सारे तमाशा होना बाकी है। अक्षरा प्रेग्नेंट है और ये बात अब सबको पता चल गई है। अपकमिंग एपिसोड में काफी सारा तमाशा होगा। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के स्टारर इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में धमाका होने वाला है।

मंजरी की सलाह 

मंजरी अक्षु को केवल एक के बजाय तीन जिंदगियों को बचाने की सलाह देती है, जिसको लेकर मुस्कान तमाशा करती है। अक्षु मंजरी को चिता न करने के लिए कहती है। मंजरी उसके फैसले का सम्मान करती है और उसे इस पर फिर से विचार करने के लिए कहती है।

अक्षु-अभि का प्यार 
मनीष और सुवर्णा मंजरी से अक्षु के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछते हैं। अक्षु परेशान होने लगती है, खासकर अभिनव के बच्चे को लेकर और किसी से बिना कुछ बोले फैसला लेती है। अभि-अक्षु को परेशान न होने के लिए कहता है और पूछता है कि क्या किसी ने कुछ कहा है। अक्षरा कुछ नहीं बताती है। 

अबीर करेंगा लड़ाई
अक्षरा और अभिनव के बच्चे को लेकर पारिवारिक विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि मजंरी के बाद अब अबीर भी नया ड्रामा करता दिखाई देने वाला है। अक्षरा अभिनव के बच्चे को लेकर इमोशनल हो जाती है पर किसी को समझा नहीं पाती है कि वह क्या चाहती है। 

अक्षरा-अबीर की बहस 
आज के आने वाले एपिसोड में अक्षरा और अबीर के बीच लड़ाई हो जाती है। अबीर गुस्से में अक्षरा और अभिनव के बच्चे को बद्दुआ देता है और तभी अक्षरा, अभिमन्यु और मजंरी के सामने उस पर हाथ उठाती है, लेकिन मजंरी उसका हाथ पकड़ लेती है। 

अभिमन्यु हुआ परेशान
अबीर और अक्षरा के बिगड़ते रिश्ते को देख अभिमन्यु को मजंरी की बतते याद आने लगती हैं। अभिमन्यु-अक्षरा और अबीर को लेकर नया फैसला करता है वो अभिनव के बच्चे को आनाथ आश्रम में छोड़ने के बारे में सोचता है। क्या अक्षरा इस फैसले में अभि का साथ देंगी?

ये भी पढ़ें-

KKK 13 के इन कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, ग्रैंड फिनाले से पहले हो चुका है दंगल

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के पहले सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के साथ नजर आईं अनुष्का शर्मा, वायरल हुई फोटो

पकड़ी गई दिशा पाटनी की गलती, लहंगे के नीचे जूता पहने ही निकल पड़ीं रैंप वॉक करने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन