1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पकड़ी गई दिशा पाटनी की गलती, लहंगे के नीचे जूता पहने ही निकल पड़ीं रैंप वॉक करने

पकड़ी गई दिशा पाटनी की गलती, लहंगे के नीचे जूता पहने ही निकल पड़ीं रैंप वॉक करने

 Published : Oct 14, 2023 10:25 am IST,  Updated : Oct 14, 2023 10:25 am IST

दिशा पटानी का हेवी गोल्डन लहंगे में रैंप वॉक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें जूता पहने देखा जा सकता हैं।

Disha Patani ramp walk wearing shoes under her lehenga - India TV Hindi
Disha Patani Image Source : INSTAGRAM

लैक्मे फैशन वीक x FDCI 2023 के तीसरे दिन दिशा पाटनी ने कल्कि फैशन के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। लेबल के नए कलेक्शन से दिशा ने हेवी गोल्डन लहंगे में रैंप वॉक कर खूब लाइमलाइट लुटी है। इस ट्रेडिशनल लुक में भी दिशा पाटनी ने फैशन वीक में अपना जलवा दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं एस बार दिशा पाटनी का लुक नहीं बल्कि रैंप वॉक करते समय पहने हुए स्पोर्ट्स शूज ने लोगों का ध्यान खीचा है। 

दिशा पाटनी इस गलती की वजह हुईं ट्रोल 

दिशा पाटनी इस लुक में बेहद सुदंर लग रही थी। दिशा को इस इवेंट में दुल्हन के लहंगे में देखा गया। एक्ट्रेस ने आपने इस लुक में फैंशन का नया तड़का लगाया, जिसकी वजह से अब कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ उनके नए एक्सपेरिमेंट की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट को हील्स के बजाय जूतों के साथ पेयर किया था। लोगों को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही की एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में जूता पहना हुआ है।

दिशा ने जूता पहने पर किया रिएक्ट 
इवेंट के बाद दिशा से मीडिया ने सवाल किया कि अपने क्या लहंगे के नीचे जूता पहना हुआ है? तो दिशा ने कहा, 'हां,  लेकिन मुझे लगता है कि अब ज्यादातर दुल्हनें स्नीकर्स पहनती हैं, यह एक नई बात है। मेरा मानना है कि आराम से बढ़कर कुछ नहीं होता है।' सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिशा गोल्डन बेज फ्लोरल लहंगे में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाथ में एक ग्रीन स्टोन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल के साथ कम्पलीट किया है।

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट
दिशा पाटनी जल्द ही 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। इसके अलावा दिशा 'योद्धा' फिल्म में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें-

मां बनने के बाद पहली बार बेटे के साथ आउटिंग पर निकलीं Ileana D'Cruz, इस अंदाज में एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Shehnaaz Gill ने इंस्टाग्राम पर लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस ने कहा- आपका जवाब नहीं

Amitabh Bachchan ने 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स के लिए शेयर किया खास पोस्ट, कही ये बात

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन