1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार रजनीकांत को ऐसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर, आज हैं इंडस्ट्री के बेताज बादशाह

सुपरस्टार रजनीकांत को ऐसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर, आज हैं इंडस्ट्री के बेताज बादशाह

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Dec 12, 2023 06:15 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 06:15 am IST

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। साउथ इंडस्ट्री में लोग सुपरस्टार रजनीकांत को भगवान मानते हैं। 12 दिसंबर को रजनीकांत अपना 73वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं।

rajinikanth, rajinikanth birthday, rajinikanth superstar- India TV Hindi
सुपरस्टार रजनीकांत को ऐसी मिली थी पहली फिल्म Image Source : INSTAGRAM

रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं। 12 दिसंबर को रजनीकांत अपना 73वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। रजनीकांत को दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में किसी भगवान से कम नहीं समझा जाता है। सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। रजनीकांत ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है, जिनका बोलबाला आज भी है। फिल्म में आने से पहले एक्टर कुली और कंडक्टर का काम कर चुके हैं। इस साल रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड बना चुके हैं।

रजनीकांत को मिल चुका है ये अवॉर्ड

थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से जिनकी अपकमिंग फिल्म देखने के लिए लोग इंतजार करते हैं। रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई आइकॉनिक और हिट फिल्में दे चुके हैं। सुपरस्टार रजनीकांत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। तमिल फिल्म 'अपूर्व रागगंगल' से डेब्यू किया था। रजनीकांत ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। रजनीकांत को दादा साहब फाल्के से भी नवाजा जा चुका है। रजनीकांत के बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक की जर्नी मुश्किलों से भरा रहा है।

रजनीकांत की पहली फिल्म

रजनीकांत के हीरो बनने के सपने को पूरा करने में उनके दोस्त राज बहादुर ने साथ दिया था। राज बहादुर ने रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने ke सजेशन दिया था। फिर क्या वो दिन भी आ गया जब सुपरस्टार को अपने करियर की पहली फिल्म भी मिल गई। रजनीकांत को 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' में  पहला ब्रेक मिला। 1983 आई फिल्म 'अंधा कानून' में रजनीकांत को काफी पसंद किया गया।

जेलर के बारे में

बता दें कि बीते महीने 10 अगस्त को रजनीकांत स्टारर 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रजनीकांत की ये फिल्म साउथ सिनेमा में साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। बता दें कि फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णा, जैकी श्रॉफ जैसे कई और सितारें भी नजर आए  हैं। वहीं, मोहनलाल और शिव राजकुमार का भी फिल्म में कैमियो है। फिल्म को हाल ही में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया और यह हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:

YRKKH की गिरती टीआरपी का अभिमन्यु ने बताया सच, मेकर्स संग अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Dunki Drop 5 में शाहरुख खान और तापसी पन्नू ने प्यार में की सरहद पार, 'ओ माही' का छाया खुमार

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम के रिसेप्शन पार्टी में तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा ने की रोमांटिक एंट्री, निहारते रह गए लोग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन