Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH की गिरती टीआरपी का अभिमन्यु ने बताया सच, मेकर्स संग अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

YRKKH की गिरती टीआरपी का अभिमन्यु ने बताया सच, मेकर्स संग अनबन की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124
Published : Dec 11, 2023 08:39 pm IST, Updated : Dec 11, 2023 08:39 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु ने मेकर राजन शाही के साथ अपने मतभेद की अफवाहों के बारे में खुलासा किया है। वहीं हर्षद चोपड़ा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गिरती टीआरपी को लेकर भी बता की।

YRKKH, harshad chopda aka Abhimanyu, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM YRKKH की गिरती टीआरपी का अभिमन्यु ने बताया सच

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद से ही खबरों में हैं। उन्हें शो में अभिमन्यु और अक्षरा के रूप में पसंद किया गया है। अभिमन्यु और अक्षरा के शो से बाहर होने के बाद से उनके फैंस को निराश कर दिया क्योंकि कहानी केवल दो साल में समाप्त हो गई। अभिमन्यु-अक्षरा की कहानी को महज दो साल में खत्म करने पर लोगों ने शो के मेकर्स को जमकर ट्रोल भी किया। पहली दो पीढ़ियां तो काफी समय तक चली, लेकिन तीसरी पीढ़ी को ज्यादा समय नहीं मिला। इसलिए लोग मेकर्स को ट्रोल करने लगे। वहीं अभिमन्यु उर्फ हर्षद के शो से बाहर आने के बाद उनके और राजन शाही के बीच अनबन की कहानियां फैलने लगीं। अब एक इवेंट में हर्षद ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गिरती टीआरपी और मेकर्स संग अनबन की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

मेकर्स ने इसलिए खत्म किया हर्षद चोपड़ा का रोल 

हर्षद चोपड़ा उर्फ अभिमन्यु के शो छोड़ने के बाद ऐसा कहा गया कि राजन शाही ने तीसरी पीढ़ी को इसलिए इतनी जल्दी खत्म कर दिया क्योंकि उन्हें हर्षद से दिक्कत थी। बाद में राजन शाही का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें एक्टर के बारे में उन्होंने बात की। इससे फैंस को यकीन हो गया कि उनके बीच कुछ मसला है। इस पर फैंस ने राजन शाही को ट्रोल किया क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि हर्षद इतनी जल्दी शो से बाहर हो। अब हर्षद ने आखिरकार राजन शाही के साथ अनबन की अफवाहों पर पहली बार खुलकर रिएक्ट किया है। हर्षद को हाल ही में ITA अवार्ड्स 2023 में देखा गया था और उन्होंने उस दौरान मीडिया से बात की।

यहां देखें वीडियो-

हर्षद चोपड़ा ने राजन शाही के साथ अनबन पर किया रिएक्ट

हर्षद चोपड़ा ने कहा, 'यार मेरी यूनिट मुझे बहुत ज्यादा प्यार करती है जब भी मैं सेट पर जाता था तो मुझे बहुत अच्छा लगता था। मतलब मुझे नहीं पता पर हर दिन ऐसा लगता था त्यौहार है। लोग सचमुच खुश थे।' उनसे यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट की याद आती है। उन्होंने कहा, 'मैं मूव-ऑन कर चुका हूं यार। अब हो गया यार, एक माहीना पता नहीं कितने दिन हो चुके हैं यार।' हर्षद चोपड़ा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु के रोल के लिए आईटीए अवार्ड्स 2023 में बेस्ट एक्टर लोकप्रिय टीवी का पुरस्कार जीता। 

YRKKH की गिरती टीआरपी का सच

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गिरती टीआरपी पर हर्षद चोपड़ा ने कहा कि नई स्टार कास्ट बहुत अच्छी है और उनका टीआरपी से कोई लेना देना नहीं सब अपनी जगह अच्छा कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नई कास्ट की बात करें तो अब समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा शो में श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा और प्रतीक्षा भी हैं। 

ये भी पढ़ें:

Dunki Drop 5 में शाहरुख खान और तापसी पन्नू ने प्यार में की सरहद पार, 'ओ माही' का छाया खुमार

'एनिमल' में मैरिटल रेप सीन पर मानसी तक्षक के बाद बॉबी देओल ने किया खुलासा, बोले- 'मैं बस उस कैरेक्टर...'

शाहरुख खान के साथ फिल्म करने वाली है भारती सिंह! वायरल वीडियो में किया जबरदस्त खुलासा

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement