1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शाहरुख खान के साथ फिल्म करने वाली है भारती सिंह! वायरल वीडियो में किया जबरदस्त खुलासा

शाहरुख खान के साथ फिल्म करने वाली है भारती सिंह! वायरल वीडियो में किया जबरदस्त खुलासा

 Published : Dec 11, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 04:26 pm IST

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही शाहरुख खान के साथ स्क्रिन शेयर करते नजर आने वाली है। भारती सिंह ने हाल ही में बातों ही बातों में पैपराजी के सामने गलती से इस बात का खुलासा कर दिया है।

Bharti Singh, Shahrukh Khan- India TV Hindi
शाहरुख खान के साथ फिल्म करने वाली है भारती सिंह Image Source : X

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पूरी दुनिया में अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। भारती सिंह कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। भारती कॉमेडी के अलावा होस्टिंग और एक्टिंग करके भी लोगों को आपना दिवाना बना चुकी हैं। भारती सिंह ने हाल ही में पैपराजी के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। भारती सिंह ने बताया कि वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं। भारती सिंह के फैंस उन्हें शाहरुख खान के साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

शाहरुख खान-भारती सिंह की फिल्म

कॉमेडियन भारती सिंह को बीती रात पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान भारती सिंह हमेशा की तरह पैपराजी के साथ मस्ती-मजाक करती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर भारती का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किंग खान के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भारती सिंह पैपराजी से हंसी-मजाक करते हुए खुलाता कर देती है कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म करने वाली हैं। 

यहां देखें वीडियो-

भारती सिंह का खुलासा 

शाहरुख खान और भारती सिंह को एक साथ फिल्म में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है। शाहरुख खान और भारती सिंह ने अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। वीडियो में आगे भारती सिंह कहती है कि 'इन्जेक्शन लगवा कर आई और ये लोग भारती जी भारती जी... भाई मुझे दर्द हो रहा है। फिर हंसी मजाक करने लगती हैं।' इन सबके बीच वह कहती है कि अच्छा मैं एक फिल्म कर रही हूं शाहरुख खान के साथ... इसके तुरंत बाद ही भारती अपना मुंह छुपा लेती हैं।  बाद मैं वह बार-बार 'पांडे जी' का नाम लेकर वहां से चली जाती हैं।

भारती सिंह के बारे में

लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाली कॉमेडियन भारती सिंह कई रियलिटी शोज के अलावा 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ चुकी हैं। इन शोज के अलावा ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से कनेक्टेड रहती हैं। भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी का मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी।

ये भी पढ़ें:

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' से लेकर 'थप्पड़' तक, ओटीटी पर देखें इन सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में-सीरीज

Bigg Boss 17 में अरबाज और सोहेल ने उड़ाए कंटेस्टेंट्स के होश, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ऑरा का रहा जलवा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम वृशिका मेहता ने की शादी, जानें कौन है दूल्हा

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन