1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Rajinikanth: 71 के हुए सुपरस्टार रजनीकांत, PM मोदी समेत इन सितारों ने दी बधाई

Happy Birthday Rajinikanth: 71 के हुए सुपरस्टार रजनीकांत, PM मोदी समेत इन सितारों ने दी बधाई

 Published : Dec 12, 2021 11:14 am IST,  Updated : Dec 12, 2021 11:25 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर रजनीकांत को विश करते हुए लिखा- रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ रहें।

Rajinikanth turns 71 PM modi Dhanush madhuri dixit and other stars wishes thalaivar- India TV Hindi
Rajinikanth turns 71 PM modi Dhanush madhuri dixit and other stars wishes thalaivar Image Source : TWITTER/KALAIACTOR

Highlights

  • सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • सुपरस्टार रजनीकांत अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत ने अपनी स्टाइल और एक्टिंग से दर्शकों को दिलों में राज करते हैं। जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स बधाईयां दे रहे हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के द्वारा जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'रजनीकांत जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। अपनी रचनात्मकता और अभूतपूर्व अभिनय से लोगों को प्रेरित करते रहें। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।'

अंकिता लोखंडे के हाथों में लगी विक्की जैन के नाम की मेहंदी, देखें तस्वीरें और वीडियो

रजनीकांत के दामाद  और अभिनेता धनुष ने खूबसूरत तरीके से जन्मदिन की बधाई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे थलाइवा को जन्मदिन की बधाई। इकलौते सुपरस्टार रजनीकांत सर.'

माधुरी दीक्षित ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'सर जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आप उन सबसे बड़े सितारों में से एक हैं जिनसे मैं मिली हूं और फिर भी एक बेहद विनम्र व्यक्ति हैं। आप आगे एक लंबा और सुखी जीवन जीएं!'

हंसिका मोटवानी ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सिंगर अनिरुद्ध रविचंद्र ने भी ट्वीट करके लिखा, 'हम आपको पहले, अभी और हमेशा के लिए प्यार करते हैं '

अभिनेता मामूट्टी ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई आदरणीय रजनीकांत। हमेशा की तरह स्वस्थ और धन्य रहें।

तमिल एक्टर शिवा कार्तिकेयन ने भी दी बधाई

फैंस सुपरस्टार को इस तरह दे रहें शुभकामनाएं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन