1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायरस-रैंचो की नोकझोंक का विदेश में जलवा, इस देश में बन चुका है राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' का रीमेक

वायरस-रैंचो की नोकझोंक का विदेश में जलवा, इस देश में बन चुका है राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' का रीमेक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 11, 2024 02:13 pm IST,  Updated : Jul 11, 2024 02:18 pm IST

राजकुमार हिरानी ‘3 इडियट्स’ को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का रीमेक विदेशी भाषा में भी बनाया गया है। फिल्म का जलवा भारत के अलावा विदेश में भी देखने को मिला।

3 idiots- India TV Hindi
'3 इडियट्स' Image Source : X

राजकुमार हिरानी एक के बाद एक हिट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में हमेशा दर्शकों के दिलों को छूती हैं क्योंकि वे दर्शकों से जुड़ी होती हैं। इसका एक उदाहरण उनकी 2009 की हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ है, जिसने अपनी कहानी से दुनियाभर में बड़ा प्रभाव डाला। दिलचस्प बात यह है कि जहां इस फिल्म ने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की, वहीं विदेशी भाषा में इसका रीमेक भी बना है। जी हां, इस फिल्म को न सिर्फ कई विदेशी सम्मान हासिल हुए बल्कि इसे दोबारा बनाया गया। मैक्सिको में भी इसे '3 इडियटस' के नाम से ही दोबारा बनाया गया है।

कब रिलीज हुई मैक्सिकन ‘3 इडियट्स’ 

राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ ने अपनी सफलता से एक नया बेंचमार्क सेट किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। 2017 में कॉमेडी-ड्रामा के रूप में रिलीज हुई। इसकी मैक्सिकन रीमेक ‘3 इडियटस’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। यह फिल्म मैक्सिको में काफी सफल रही, जहां 3 मिलियन से ज़्यादा टिकटें बिकीं। इस तरह से यह 2017 के फर्स्ट हाफ में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली घरेलू फिल्म बन गई। इससे पता चलता है कि राजकुमार हिरानी की बेहतरीन कहानी दुनिया भर के लोगों को कैसे प्रभावित कर रही है। '3 इडियट्स' को भारत में काफ़ी पसंद किया गया और इसके मैक्सिकन वर्जन ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इससे यह साबित होता है कि राजकुमार हिरानी की फ़िल्मों में दिखाए जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों को हर जगह लोग पसंद करते हैं।

कमाल की है फिल्म की कास्ट

बात की जाए फिल्म '3 इडियट्स' की इंडियन कास्ट की तो इसमें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर लीड रोल में थे। बोमन इरानी और ओमी वैद्य ने भी अहम किरदार निभाया था। मोना सिंह और अली फजल ने भी फिल्म में कैमियो किया था। हर किरदार ने अपनी अलग छाप छोड़ी थी। लोग इस फिल्म का आज भी देखना पसंद करते हैं। ये फिल्म इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी दिखाती है। भारत में बनी इस फिल्म को 2009 में रिलीज किया गया था। ये फिल्म भारतीय सिनेमा में कल्ट क्लासिक की लिस्ट में शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन