चेक बाउंस और 9 करोड़ रुपये के लोन मामले में 13 दिन जेल में गुजारने के बाद राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से निकलते ही उन्होंने मीडिया से बात की और पूरे देश से मिले समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया। पहली बार सामने आते ही उन्होंने अपना स्टेटमेंट जारी किया और कहा कि लीगल जानकारी के लिए उनके वकील से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो 30 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और 250 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। एक्टर के चेहरे पर थोड़ी थकावट थी, लेकिन उन्होंने बड़ी मुस्कान के साथ बातचीत की।
चेक बाउंस केस में हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आते ही एक्टर राजपाल यादव ने कहा, 'कोई भी लीगल जानकारी लेनी हो तो वो आप हमारे वकील भास्कर उपाध्याय से पूछ सकते हैं। बाकी मैं जनरल बात ये कहना चाहूंगा कि मुझे मुंबई में बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो जाएंगे। पूरे देश का दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैंने 250 फिल्में कर पाया। पूरा बॉलीवुड मेरे साथ है। ये किस्सा 2012-13 में हुआ था और उसके बाद से अब तक बहुत सी फिल्में कर चुका हूं। भारतीय सिनेमा का बच्चा-बूढा नौजवान मेरे साथ था, मेरे साथ है, पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान, मेरे साथ हैं... जिस तरह से पूरे देश और दुनिया ने, मेरे बॉलीवुड ने, मुझे प्यार दिया है, अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं।
राजपाल ने आगे कहा, 'मैं कोर्ट के हर आदेश का सम्मान करता हूं और उनका पालन भी और बीते कई सालों से करता आ रहा हूं। मेरी इंटेंशन क्या थी वो सब बताने को तैयार रहा, जहां-जहां कोर्ट ने मुझे हाजिर होने को कहा मैं हाजिर रहा और आगे भी होता रहूंगा। लोग मुझे सोशल मीडिया पर भी और उसके अलावा भी सपोर्ट कर रहे हैं। 5 से लेकर 55 तक हर शख्स मेरे साथ खड़ा रहा है। मनोरंजन का मेरे रिश्ता रहा है। मुझे हर शख्स से प्यार मिला, बॉलीवुड से मिला, अगर मुझ पर कोई भी आरोप है तो मैं हर जगह, हर चौराहे पर अवेलेबल हूं। हर बात का मुझसे जवाब लें, थैक्यू हाई कोर्ट, आपने मुझे सुनने के लिए मौका दिया।'
ये भी पढ़ें: जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सामने आए राजपाल यादव, बोले- 30 साल से इस इंडस्ट्री में हूं, पूरा देश मेरे साथ
संपादक की पसंद