1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rakhi Sawant ने Alia Bhatt को अनोखे अंदाज में दी बधाई कहा- 'लक्ष्मी आई है...मुबारक हो कपूर खानदान'

Rakhi Sawant ने Alia Bhatt को अनोखे अंदाज में दी बधाई कहा- 'लक्ष्मी आई है...मुबारक हो कपूर खानदान'

 Published : Nov 07, 2022 08:38 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 08:38 pm IST

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने भी कुछ अलग तरीके से आलिया और रणवीर को बधाई दी है। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

instagram- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : INSTAGRAM

Rakhi Sawant: 6 नवंबर को आलिया भट्ट मां बन गई हैं। बता दें आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुश खबर को सुनने के बाद से ही आलिया को आम के साथ-साथ खास भी बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने भी कुछ अलग तरीके से आलिया और रणवीर को बधाई दी है। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया और रणबीर को बधाई 

आलिया ने शादी के 2 महीने बाद ही यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए सोनोग्राफी के एक पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही फैंस नन्हे मेहमान के आने का इंताजार कर रहे थे। 2017 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। वहीं इसी साल आलिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।इस खुशा के समय में आलिया को सभी बधाई दे रहे हैं। लेकिन राखी का खास वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी एक फ्राइंग पैन को चम्मच से पीट रही हैं और आलिया और रणबीर को माता-पिता बनने की बधाई दे रही है। इस वीडियो में राखी के साथ आदिल भी नजर आ रहे हैं।

Rajnikant: एक्टिंग के कीड़े ने रजनीकांत को बस कंडक्टर से बना दिया सुपरस्टार

देश की जनता के लिए मिठाई

आदिल ने भी आलिया-रणवीर को माता-पिता बनने की बधाई दी है। फ्राइंग पैन को चम्मच से बजाते हुए राखी सावंत ने कहा- लक्ष्मी आई... लक्ष्मी आई। बेबी गर्ल हुई है। वहीं इस वीडियो में वो मिठाई भी खा रही है। साथ ही राखी कहती है की ये आपके लिए मिठाई लो। देश की जनता के लिए मिठाई लो। आज ये गर्व का पल है। जिस दिन का इंतजार था, आज वो आ गया। आलिया मां बन गई और एक क्यूट सी बेबी परी को जन्म दिया है।

Anushka Shetty birthday: साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं 'देवसेना', एक फिल्म की लेती हैं इतनी फीस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन