Anushka Shetty birthday: तेलुगु सिनेमा की 'फीमेल सुपरस्टार' अनुष्का शेट्टी ने लगभग दो दशकों की कड़ी मेहनत के बाद सुपरस्टार का टैग हासिल किया है। पीरियड ड्रामा से लेकर सस्पेंस थ्रिलर, एक्शन से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक अनुष्का ने अपने करियर में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बाहुबली 1 और 2 में अपने पावरफुल किरदार से पहचाने जाने वाली अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शेट्टी आज 41 साल की हो चुकी हैं। क्या आप जानते हैं कि इतने वर्षों से फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं, आइए जानते हैं अनुष्का की कमाई के बारे में।
खबर के अनुसार, अनुष्का शेट्टी एक फिल्म के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के पास साल 2020 तक 110-120 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
अनुष्का शेट्टी का जन्म कर्नाटक के मेंगलोर में हुआ था। अनुष्का शेट्टी ने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से कंप्यूटर एप्लीकेशन में बैचलर डिग्री प्राप्त की और वह एक योग इंस्ट्रक्टर भी रह चुकी हैं।
KBC 14: केबीसी के सेट पर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, वजह सुनकर आपकी आंखें भी हो जाएगी नम
पहली फिल्म सुपर की शूटिंग करते समय, निर्देशक पुरी जगन्नाथ और निर्माता नागार्जुन शेट्टी, अनुष्का के लिए एक स्क्रीन नाम रखने का विचार कर रहे थे क्योंकि उन्हें लगा कि उनका असली नाम स्वीटी दर्शकों को पसंद नहीं आएगा। अलग-अलग नामों पर विचार करते हुए, वे अनुष्का मनचंदा से मिले, जो फिल्म में एक गाना गा रही थीं। उन्हें उनका पहला नाम पसंद आया और उन्होंने अनुष्का को शेट्टी के फिल्मी करियर के लिए स्क्रीन नाम के रूप में अपनाने का फैसला किया।
अनुष्का शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म सुपर से किया था और अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेस्ट फिल्में की हैं जैसे- विक्रमारकुडु, अरुंधति, बिल्ला, वेदम, मिर्ची, बाहुबली 1 और 2, रुद्रमादेवी, साइज जीरो, भागमती।
संपादक की पसंद