1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 14: केबीसी के सेट पर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, वजह सुनकर आपकी आंखें भी हो जाएगी नम

KBC 14: केबीसी के सेट पर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, वजह सुनकर आपकी आंखें भी हो जाएगी नम

 Written By: IANS, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 07, 2022 04:23 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 04:23 pm IST

KBC 14: अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। हाल ही में केबीसी का एक प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में 'ऊंचाई' फिल्म के कलाकार नजर आए।

twitter- India TV Hindi
KBC 14 Image Source : TWITTER

KBC 14: अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के चौदहवें सीजन होस्ट कर रहे हैं। वहीं बच्चन साहब जल्द ही फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। हाल ही में केबीसी का एक प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में 'ऊंचाई' फिल्म के कलाकार नजर आए। वहीं अपनी साथी दोस्तों से मिलकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर आने वाले एपिसोड में फिल्म 'ऊंचाई' के अपने सह-कलाकारों के साथ खुलकर बातचीत करते हुए भावुक हो जाएंगे। शो के लेटेस्ट प्रोमों के मुताबिक, 80 वर्षीय अभिनेता, जो सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आएंगे। वहीं रियलिटी शो में अपने सह-कलाकार अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के साथ कुछ मजेदार पल साझा करते नजर आ रहे हैं। बिग बी,अनुपम, बोमन और नीना समेत फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ डांस करती हुई और दोस्ती के बंधन को शेयर करती नजर आ रही है।

"वाह अनुपम वाह"

बता दें फिल्म दोस्ती के खूबसूरत बंधन के बारे में है और कैसे तीन दोस्त अपने दिवंगत दोस्त के सपने को पूरा करने के लिए एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा करने का फैसला करते हैं। यह उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए उनके शारीरिक और भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती है। जैसे ही कलाकार शो में आते हैं यह उन सभी के लिए एक खास पल बन जाता है। बोमन कहते हैं, "चलो शुरू करते हैं।" दूसरी ओर, बिग बी कहते हैं, "वाह अनुपम वाह।"

खुशखबरी! कपूर खानदान को मिला चिराग, जानिए आलिया के यहाँ बेटा हुआ या बेटी

शो में अपने आंसू पोछते आए नजर

जहां सभी बातचीत में व्यस्त हैं और अपने जीवन की कहानियों को याद करके हंस रहे हैं, वहीं एक पल ऐसा आता है जब वे शो में अपने आंसू पोछते नजर आते हैं। बिग बी की आंखों में भी आंसू भर आए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या भावुक करता है और इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

KBC