1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने शेयर की बंदर-बंदरिया के शादी की फोटो, फैंस करने लगे अजीबो गरीब काॅमेंट

राखी सावंत ने शेयर की बंदर-बंदरिया के शादी की फोटो, फैंस करने लगे अजीबो गरीब काॅमेंट

 Published : Mar 24, 2024 10:14 pm IST,  Updated : Mar 24, 2024 10:14 pm IST

टीवी की 'ड्रामा क्वीन' कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में राखी एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर सुर्खिय़ों में आ गई है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
राखी सावंत के पोस्ट से मची खलबली Image Source : X

राखी सावंत हो जहां ड्रामा ना हो वहां ऐसा हो सकता है क्या? राखी जहां भी जाती हैं अपने ड्रामे की वजह से छा ही जाती हैं। बात चाहे पर्दे के ड्रामे की हो या फिर पैप्स के कैमरे के सामने की या फिर सोशल मीडिया पोस्ट की ड्रामा क्वीन राखी खुद को लाइमलाइट में रखने का एक मौका भी हाथ से नहीं जाने देती हैं। ऐसे में राखी ने हाल ही में फिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ गई हैं। 

राखी सावंत के पोस्ट से मची खलबली

दरअसल, राखी सावंत ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बंदर-बंदरिया शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। वहीं ड्रामा क्वीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से सवाल भी पूछा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'पहचाना कौन है?' राखी का ये पोस्ट अब तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस राखी के इस पोस्ट पर जमकर काॅमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई फैंस इसे आदिल और सोमी खान की शादी की फोटो बताते दिख रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है - 'आदिल-सोमी', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- 'आदिल और उसकी वाइफ'। इसी तरह से यूजर्स लगातार काॅमेंट कर राखी के इस पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

राखी और आदिल की बातचीत की रिकॉर्डिंग हुआ था वायरल 

वहीं इस तस्वीर से पहले राखी ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक फोन दिख रहा था और इसमें आदिल खान दुर्रानी संग राखी की बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। इसमें ऑडियो में आदिल और राखी को बहसबाजी करते हुए सुना जा सकता है।  

ये भी पढें:

कंगना रनौत को मिला बीजेपी से खास बर्थडे गिफ्ट, एक्टिंग के बाद अब एक्ट्रेस पॉलिटिक्स में जमाएंगी अपनी धाक

मैक्सिको में तेजस्वी प्रकाश ने खेली जमकर होली, दोस्तों संग विदेश में मचाया खूब हुड़दंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन