1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरेआम गिरने से बाल-बाल बचीं बाॅलीवुड की ये हसीना, पति ने यूं बचाया

सरेआम गिरने से बाल-बाल बचीं बाॅलीवुड की ये हसीना, पति ने यूं बचाया

 Published : Jul 21, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 04:03 pm IST

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भरी महफिल में गिरते-गिरते बचती हैं। इस दौरान उनके पति जैकी भगनानी ने जिस तरह से संभाला वो वाकई काबिले तारीफ है।

Rakul preet Singh- India TV Hindi
गिरने से बाल-बाल बची एक्ट्रेस Image Source : DESIGN

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हाल ही में पति जैकी भगनानी के साथ 'धर्मवीर 2' के ट्रेलर लॉन्च पर गई थीं। इस कपल के अलावा यहां और भी कई हस्तियां भी शामिल रही। ट्रेलर लॉन्च में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से लेकर सलमान खान और जितेंद्र जैसे दिग्गज बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे। हालांकि इस दौरान रकुल Oops Moment का शिकार हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी पहने 'धर्मवीर 2' के ट्रेलर लॉन्च में नजर आती हैं। वह पैपराजी को पोज भी देती हैं और जमकर तस्वीरें भी खिंचवाती हैं। इसी दौरान अचानक रकुल का पैर साड़ी में फंस जाता है और वो भरी महफिल में गिरने वाली होती हैं, लेकिन पास में ही रकुल के पति जैकी भगनानी खड़े होते हैं। ऐसे में जैसे ही रकुल लड़खड़ाती हैं तो जौकी उनका हाथ पकड़ लेते हैं और उन्हें गिरने से बचा लेते हैं। वहीं इसके बाद रकुल फिर से स्माइल देते हुए पैप्स को पोज देती हुई इवेंट में चली जाती हैं।

जैकी-रकुल के बारे में

आपको बता दें कि जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी 2024 को शादी की थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। वहीं रकुल प्रीत सिंह पिछले दिनों अपने भाई को लेकर चर्चा में थीं। क्योंकि कुछ दिनों पहले उनके भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग्स मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अमन प्रीत के साथ ही चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि आरोपियों के पास से 35 लाख की कीमत की 199 ग्राम कोकीन, दस सेलफोन और दो पासपोर्ट जब्त किए थे। फिलहाल इस मामले पर रकुल प्रीत सिंह ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन