Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ram Setu Trailer: रिलीज होते ही छाया 'राम सेतु' का धांसू ट्रेलर, Akshay Kumar में दिखी प्रभु राम के लिए दीवानगी

Ram Setu Trailer: रिलीज होते ही छाया 'राम सेतु' का धांसू ट्रेलर, Akshay Kumar में दिखी प्रभु राम के लिए दीवानगी

Written By: Ritu Tripathi @ritu_vishwanath Published : Oct 11, 2022 02:32 pm IST, Updated : Oct 11, 2022 02:32 pm IST

Ram Setu Trailer: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दो मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया है। चंद मिनटों में इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Akshay Kumar starrer ram setu trailer- India TV Hindi
Image Source : TWITTER_AKSHAYKUMAR Akshay Kumar starrer ram setu trailer

Highlights

  • जबरदस्त है 'राम सेतु' का ट्रेलर
  • खूब हो रही तारीफ
  • जानिए क्या है कहानी

Ram Setu Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हर साल कई फिल्मों को रिलीज करने के लिए मशहूर हैं। लेकिन हर बार वह अलग किरदार के साथ सामने आते हैं और दर्शकों को सरप्राइज कर देते हैं। इस बार भी अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा ही किया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म  'रामसेतु' (Ram Setu) का ट्रेलर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज कर दिया है। ट्रेलर इतना दमदार है कि रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

ऐसा है 'राम सेतु' का ट्रेलर

इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों में बीते साल से काफी उत्साह है। वहीं टीजर सामने आने के बाद से फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता दिख रहा है। ट्रेलर की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार की भगवान राम को लेकर दीवानगी देखने लायक है। ये कहानी राम सेतु की खोज की कहानी है। जिसमें अक्षय कुमार इतिहास में दर्ज इस पुल को खोजने के लिए समंदर की गहराइयों में जाते हैं और इसके सच से पर्दा उठाते हैं। 

खूब हो रही तारीफ 

जैसा कि हमने आपको बताया कि इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोग काफी उत्साहित हैं। अभी ट्रेलर रिलीज हुए कुछ ही मिनट बीते हैं और इसे अब तक तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इस ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर के कमेंट में भी लोग 'जय श्री राम' लिख रहे हैं। कुछ लोगों ने इस फिल्म को 'मास्टर पीस' कहा तो कुछ इसे अक्षय की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बता रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा कि ये अलग है, अंतिम दृश्य को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।

अक्षय ने दिया दर्शकों को सपरिवार देखने का न्योता 

आपको बता दें कि  'रामसेतु' (Ram Setu) का ट्रेलर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने अपने फैंस को सपरिवार सिनेमा हॉल आने का न्योता दिया है। उन्होंने लिखा है, 'आपको #रामसेतु की पहली झलक पसंद आई... उम्मीद है आप ट्रेलर को और भी ज्यादा प्यार दिखाएंगे।' इसके आगे उन्होंने लिखा है '...और इस दिवाली, आइये अपने पूरे परिवार के साथ राम सेतु की दुनिया का हिस्सा बनने।' 

Nayanthara ने शादी के 4 महीने बाद दिया जुड़वा को जन्म? तमिलनाडु सरकार ने लिया जांच का फैसला

25 अक्टूबर को होगी रिलीज 

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। कोराना काल में इस फिल्म की घोषणा की गई थी। अब ये फिल्म 25 अक्टूबर को दीवाली के अगले दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुशरत भरूचा भी हैं। 

Sridevi के फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, एक्ट्रेस की साड़ियां खरीदने का है जबरदस्त मौका

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement