1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर जैसी पीक डिटेलिंग! रामायण का टीजर देख क्यों बोल रहे फैन्स? टीवी के राम ने खुद पहनाया मुकुट

धुरंधर जैसी पीक डिटेलिंग! रामायण का टीजर देख क्यों बोल रहे फैन्स? टीवी के राम ने खुद पहनाया मुकुट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 02, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 04:07 pm IST

रामायण के टीजर को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है और कुछ लोगों को काफी पसंद आया है। हालांकि कुछ लोगों ने इसकी तुलना आदिपुरुष से भी की है।

Ramayana- India TV Hindi
रामायण Image Source : IMAGE SOURCE-YOUTUBE@NAMITMALHOTRA

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण का टीजर आज रिलीज हो गया है और कहानी की पहली झलक भी लोगों ने देख ली है। 2 मिनट 38 सेकेंड के इस टीजर में मेकर्स ने तगड़े VFX और रणबीर का लुक भी रिवील कर दिया है। हालांकि टीजर में सीता और रावण के किरदार को कोई खास जगह नहीं दी गई है। लेकिन इसके बाद भी टीजर अपनी पीक डिटेलिंग के लिए धुरंधर की तरह तारीफें बटोर रहा है। टीजर में अरुण गोविल जो पहले ही टीवी पर भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं, रणबीर को मुकुट पहनाते दिख रहे हैं। अरुण गोविल ने रामायण फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाया है। इस सीन को भी टीजर में दिखाया गया है और इसे देख फैन्स भी इसे धुरंधर की तरह पीक डिटेलिंग बता रहे हैं। 

टीवी के राम  बने हैं दशरथ

डायरेक्टर नितीश तिवारी की फिल्म रामायण एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे करीब 400 करोड़ रुपयों से ज्यादा बजट से बनाया जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। केजीएफ स्टारर यश को रावण के रोल के लिए चुना गया है। साई पल्लवि रामायण में सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। लेकिन सबसे ज्यादा खास कास्टिंग है अरुण गोविल की जिन्होंने रामायण फिल्म में राजा दशरथ का रोल निभाया है। अरुण ने रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भी राम का किरदार निभाया था और पूरे देश में उन्हें आज भी लोग भूले नहीं हैं। अब रामायण फिल्म के टीजर में उनका एक सीन काफी भावुक करने वाला नजर आया। इस सीन में दशरथ यानी अरुण गोविल रणबीर यानी अपने बेटे राम का अयोध्या राज्य का मुकुट पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। ये सीन काफी असरदार है और लोगों को भावुक कर रहा है। 

दीवाली पर रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म में रणबीर कपूर ने राम का रोल प्ले किया है और टीजर में उनके किरदार की झलक भी लोगों ने देख ली है। हालांकि कुछ लोगों को रामायण का वीएफएक्स कोई खास पसंद नहीं आया है और उन्होंने इसकी तुलना आदिपुरुष फिल्म से भी की है। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म का ट्रेलर लोगों को कितना प्रभावित कर पाता है। फिल्म इसी साल दीपावली पर रिलीज की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर कोई पक्की तारीख नहीं दी है। लेकिन इसे दीवाली के आस-पास रिलीज किया जाएगा। फिल्म को नितीश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। 

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser Decoded: राज्याभिषेक का वैभव और वनवास का वैराग्य, 'रामायण' के टीजर में छिपे हैं ये 5 खास सीन, बयां कर रहे पूरी गाथा

'रामायण' का वो मुस्लिम एक्टर जिसने निभाए एक-दो नहीं, 11 किरदार, शोहरत के बाद झेली बदहाली, गुमनामी में काट रहा जिंदगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन