1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-आलिया की शादी में छाया सैफ-करीना का नवाबी रंग,तैमूर-जेह की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

रणबीर-आलिया की शादी में छाया सैफ-करीना का नवाबी रंग,तैमूर-जेह की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

 Published : Apr 14, 2022 06:20 pm IST,  Updated : Apr 14, 2022 06:21 pm IST

करीना ने पति सैफ के साथ ट्विनिंग की। दोनों ने बेबी पिक कलर की आउटफिट कैरी की हुई थी। स्टाइल स्टेटमेंट को देख हर कोई दंग रह गया।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding- India TV Hindi
Ranbir-Alia Wedding Image Source : YOGEN SHAH

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन में सबकी नजरें सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर टिकी रह गईं। करीना ने पति सैफ के साथ ट्विनिंग की। दोनों ने बेबी पिक कलर की आउटफिट कैरी की हुई थी। स्टाइल स्टेटमेंट को देख हर कोई दंग रह गया। करीना कपूर के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। साड़ी पर सिल्वर कलर का बॉर्डर खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इसके अलावा, उनकी सिंपल जूलरी और लाइट मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।

वहीं सैफ ने नेहरू जैकेट और पजामे के साथ पिंक कलर का रॉयल कुर्ता पहना हुआ था। आपको बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पाली हिल स्थित आवास वास्तु में हुई।

 Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan
Image Source : YOGEN SHAH  Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan

इसके साथ ही सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर और जेह भी नजर आए।

Taimur and Jeh
Image Source : YOGEN SHAH Taimur and Jeh

दोनों सितारे 2018 में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे। यहां से ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई। 2020 में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने रिश्ते की पुष्टि की।

Saif Ali Khan and Taimur
Image Source : YOGEN SHAH Saif Ali Khan and Taimur  

'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

इनपुट - आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन