1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाई के संगीत में रणबीर कपूर का दिखा बचकाना अंदाज, स्टेज पर चढ़कर कजरारे पर लगाए ठुमके, करीना ने भी बांधा समां

भाई के संगीत में रणबीर कपूर का दिखा बचकाना अंदाज, स्टेज पर चढ़कर कजरारे पर लगाए ठुमके, करीना ने भी बांधा समां

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 20, 2025 06:22 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 06:22 pm IST

रणबीर कपूर ने अपने भाई की महंदी और संगीत सेरेमनी में जमकर ठुमके लगाए हैं। यहां रणबीर कपूर का बचकाना अंदाज देखने को मिला है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं करीना ने भी डांस से समां बांधा है।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर और रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

फिल्मी परिवार कपूर खानदान के यहां इन दिनों शादी का जश्न चल रहा है। करीना कपूर के भाई आदर जैन की शादी आलेखा आडवाणी से होने जा रही है। इसके चलते यहां मंहदी और संगीत समारोह जारी हैं। बीते रोज इन समारोह में शामिल हुए बॉलीवुड सितारों ने जमकर धूम मचाई है। वहीं रणबीर कपूर का भी स्टेज पर बचकाना अंदाज देखने को मिला है। रणबीर कपूर का फिल्म कजरारे गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपने भाई आदर जैन के साथ स्टेज पर कूदते हैं और आंटी के साथ कजरारे गाने पर जमकर ठुमके लगाते हैं। इसके साथ ही करीना कपूर भी पीछे नहीं रहीं और दुल्हन के साथ स्टेज पर डांस कर समां बांधते नजर आईं हैं। 

रणबीर कपूर का दिखा बचकाना अंदाजब

ता दें कि बुधवार को आयोजित हुई इस मंहदी और संगीत सेरेमनी में कपूर खानदान समेत बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल हुए थे। यहां करिश्मा, करीना, रणबीर और आलिया के साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी पहुंची थीं। यहां अपने भाई की शादी में रणबीर कपूर का बचकाना अंदाज भी देखने को मिला है। अपने भाई के साथ स्टेज पर कूदने वाले रणबीर सिंह ने यहां अपनी आंटी के साथ बेहतरीन डांस किया है। अपनी आंटी और भाई के साथ कजरारे गाने पर ठुमकने वाले रणबीर के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसमें फैन्स रणबीर कपूर की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

करीना ने भी डांस से बांधा समां

वहीं करीना कपूर भी इस जश्न में पीछे नहीं रहीं। जहां रणबीर ने दुल्हे आदर जैन के साथ ठुमके लगाकर सभी का दिल जीता तो वहीं करीना कपूर ने भी दुल्हन आलेखा के साथ धमाकेदार डांस किया। करीना कपूर यहां खूबसूरत अंदाज में स्टेज पर चढ़ती हैं और अपनी भाभी आलेखा के साथ डांस करने लगती हैं। आलेखा भी अपनी ननद करीना के साथ ट्यूनिंग बिठाती नजर आती हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें करीना कपूर के साथ करिश्मा भी अपने फैशन का जलवा दिखाते नजर आ रही हैं। करिश्मा और करीना दोनों का साथ में भी एक फोटो इस समारोह का वायरल है। 

बीते साल हुआ था रोका

अलेखा और आदर की रोका सेरेमनी नवंबर 2024 में मुंबई में हुई थी। इस समारोह में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, नव्या नंदा और कई अन्य लोगों सहित कपूर खानदान के सदस्यों ने भाग लिया। रोका सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब दोनों शादी की रस्मों में व्यस्त दिख रहे हैं। इस जश्न में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। यहां शामिल होने वाले बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन