1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेगनेंट आलिया भट्ट को एयरपोर्ट लेने पहुंचे रणबीर कपूर ने देखते ही किया हग, पैपराजी ने यूं दी बधाई की शर्मा गईं एक्ट्रेस

प्रेगनेंट आलिया भट्ट को एयरपोर्ट लेने पहुंचे रणबीर कपूर ने देखते ही किया हग, पैपराजी ने यूं दी बधाई की शर्मा गईं एक्ट्रेस

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 10, 2022 08:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 08:50 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं आलिया शूटिंग पूरी कर भारत वापस लौट आई हैं।

viralbhayaniinstagram- India TV Hindi
आलिया भट्ट को एयरपोर्ट लेने पहुंचे रणबीर कपूर Image Source : VIRALBHAYANIINSTAGRAM

आलिया भट्ट ने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हॉर्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं एक्ट्रेस भारत वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं तो रणबीर कपूर इंतजार कर रहे थे। जिसे पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया है। फिलहाल आलिया की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट कईं दिनों से यूरोप में हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हॉर्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में थीं। जो अब पूरी हो गई है। अब एक्ट्रेस भारत वापस आ गई हैं। ऐसे में मुंबई एयरपोर्ट पर पति रणबीर कपूर ने उनको सरप्राइज देने पहुंचे। सरप्राइज मिलने के बाद आलिया भट्ट का रिएक्शन देखने लायक था। 

आलिया हुई एक्साइटेड 

अभिनेता को आलिया के लिए हवाई अड्डे के बाहर अपनी कार में इंतजार करते देखा गया। वीडियो में आलिया भट्ट को सभी मां बनने की बधाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं जब पैपराजी ने कहा कि रणबीर कपूर लेने आए हैं तो आलिया भट्ट एक्साइटेड हो गई। वीडियो में आलिया भट्ट रणबीर कपूर की कार की तरफ भागते हुए नजर आईं। रणबीर को देखने के लिए आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह जोर से चिल्लाईं, 'बेबी....'। इसके बाद वह कार में जाकर उनके गले से लिपट गईं। 

इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर-आलिया

रणबीर कपूर जिस प्रकार गाड़ी में बैठे थे, उसे लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं कई लोग ऐसा भी मान रहे हैं कि उन्होंने नशा कर रखा था। रणबीर इन दिनों फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म आगामी 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। आलिया की होम प्रोडक्शन फिल्म 'डार्लिंग्स' इस साल रिलीज़ होने वाली है। वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10 फरवरी 2023 को रिलीज़ होने वाली है। जिसमें उनके साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यूज हैं। 9 सितम्बर को आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज के लिए तैयार है। 

 

ये भी पढ़िए

Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Nayanthara-Vignesh Shivan की शादी में Covid को मात देकर पहुंचे Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan-Nayanthara की फिल्म 'जवान'  रिलीज से पहले हुई ब्लॉकबस्टर, इस  OTT ने डाला इतने करोड़ का ऑफर, सुनकर चकरा जाएगा सिर!

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन