1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranbir Kapoor Birthday: आलीशान बंगला और लग्‍जरी गाड़‍ियों के शौकीन हैं रणबीर कपूर, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे दंग

Ranbir Kapoor Birthday: आलीशान बंगला और लग्‍जरी गाड़‍ियों के शौकीन हैं रणबीर कपूर, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे दंग

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Sep 28, 2022 07:08 am IST,  Updated : Sep 28, 2022 11:44 am IST

साल 2016 में पिता ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर से अलग होकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। जिसका इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है।

Ranbir kapoor birthday- India TV Hindi
आलीशान बंगला और लग्‍जरी गाड़‍ियों के शौकीन हैं रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM/RANBIR_KAPOOOOR

Highlights

  • रणबीर कपूर आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं
  • रणबीर को महंगी गाड़ियों का शौक है
  • आलिया और रणबीर जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं

Ranbir Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो की इमेज लेकर आगे बढ़े रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर जन्मे रणबीर कपूर ने अपने अभिनय के हुनर से दर्शकों का दिल जीता है और बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। रणबीर कपूर बॉलीवुड के कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी के एक्टर हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से साबित कर दिया है कि वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं। रणबीर कपूर ने साल 2007 में फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, फिल्म भले ही कुछ खास कमाई नहीं कर सकी मगर रणबीर के अभिनय की खूब तारीफ हुई। आज के समय में रणबीर कपूर कई हिट फिल्में दे चुके हैं और करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान ने खुद को बताया 'वामपंथी', फिर कहा 'आज ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए'

साल 2016 में पिता ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर से अलग होकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे। जिसका इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लग्जरी लाइफ जीते हैं उन्हें महंगी गाड़ियों और घड़ियों का भी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के पास 322 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है वहीं रणबीर की एक महीने में कमाई 3 करोड़ से ज्यादा भी ज्यादा है। इसमें फिल्मों के साथ-साथ ब्रांड इंडोर्समेंट भी शामिल हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है।

Nora Fatehi: मराठी लुक में नोरा फतेही ने अपने हुस्न से गिराई बिजली, फैंस के बीच मची खलबली, कहा- कोई इतना हसीन...कैसे?

राजनीत‍ि, रॉक स्‍टार, बर्फी, रॉकेट स‍िंह और संजू जैसी हिट फिल्में दे चुके रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज के समय में एक फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपए लेते हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की कारों की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर वोग, ऑडी आर 8, मर्सिडीज जी 63, रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी गाड़ियां हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का पहला कंटेस्टेंट हुआ कन्फर्म, ग्रैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने किया खुलासा

वहीं रणबीर की पत्नी आलिया को भी गाड़ियों का शौक है और उनके पास ऑडी क्यू 7, ऑडी क्यू 5, ऑडी ए 6, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, लैंड रोवर, रेंज रोवर है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन