1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सब चौपट करने वाली है', बहन रिद्धिमा कपूर की हुई बॉलीवुड वाइव्स शो में एंट्री, तो रणवीर कपूर ने दिया मजेदार रिएक्शन

'सब चौपट करने वाली है', बहन रिद्धिमा कपूर की हुई बॉलीवुड वाइव्स शो में एंट्री, तो रणवीर कपूर ने दिया मजेदार रिएक्शन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 18, 2024 09:32 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 09:34 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। रिद्धिमा नेटफ्लिक्स का शो 'फेब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो में अपना जलवा दिखाएंगी। इसको लेकर रणवीर कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणवीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

'रिद्धिमा कपूर सब चौपट करने वाली है', ये लाइन बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर ने अपनी बहन के नेटफ्लिक्स शो पर कही हैं। रिद्धिमा कपूर ने नेटफ्लिक्स का शो 'फेब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आने वाली हैं। ये शो आज से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। रणवीर कपूर ने अपनी बहन के ओटीटी डेब्यू पर कहा कि 'रिद्धिमा एक रियलिटी सीरीज़ कर रही है। मुझे इसके बारे में पता भी नहीं चला। मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि मेरे मन में इसके बारे में मिक्सड फीलिंग हैं। इसमें चिंता की क्या बात है? वह मुंहफट है, उसमें कोई फिल्टर नहीं है। रिद्धिमा वास्तव में चौपट करने वाली है।' शो में बॉलीवुड की वाइव्स के साथ उनके पति भी शामिल होने वाले हैं। इस शो में वाइव्स के साथ दूसरे बॉलीवुड सितारे भी शिरकत करेंगे और उनसे बात करेंगे। शो का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हो गया था। जिसमें इस शो की पूरी झलकियां देखने को मिली थीं। इस ओटीटी रियालिटी शो में सैफ अली खान, अनन्या पांडे और ओरी समेत कई सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेने वाले हैं। 

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ शो

'फेब्यूलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो आज से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। इस शो में भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी, सीमा सजदेह नजर आएंगी। ये सभी वाइव्स इससे पहले भी इस शो के पहले सीजन में नजर आईं थीं। इस बार इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है। इस सीजन में कल्याणी शाहा चावला, शालिनी पस्सी और रिद्धिमा कपूर की नई एंट्री हुई है। इस शो में अब धमाल देखने को मिलने वाला है। शो में इन बॉलीवुड वाइव्स के पास भी नई एक्टिविटी का मौका है। 

बॉलीवुड सितारे करेंगे शो में विजिट

इस शो में बॉलीवुड सितारे भी शिरकत करने वाले हैं। शो के ट्रेलर में सैफ अली खान, अनन्या पांडे, ओरी, सुजैन खान और नीतू कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों को शो में देखा जा चुका है। यहां संजय कपूर भी अपनी पत्नी के साथ शो में कैमिस्ट्री दिखाते नजर आ रहे हैं। शो का ट्रेलर बीतो दिनों रिलीज हुआ था और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा है। अब ये रियालिटी शो नेटफ्लिक्स पर आज से प्रीमियर हो रहा है। अब इस शो की व्यूअरशिप अगले हफ्ते सामने आएगी, जिसमें इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकेगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन