1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंका फैन का मोबाइल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #AngryRanbirKapoor

VIDEO: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंका फैन का मोबाइल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा #AngryRanbirKapoor

 Published : Jan 28, 2023 12:04 pm IST,  Updated : Jan 28, 2023 12:04 pm IST

रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी भी बढ़ाई है। फिलहाल रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ पेरेंटहुड इंजॉय कर रहे हैं।

ranbir kapoor viral video- India TV Hindi
ranbir kapoor viral video Image Source : INSTAGRAM/VIRALBHAYANI

कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर इस बार एक वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। Ranbir Kapoor खुद तो सोशल मीडिया पर हैं नहीं लेकिन उनके वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर अपने एक फैन का मोबाइल फेंकते दिख रहे हैं। इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो रणबीर कपूर ही जानते होंगे लेकिन, वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का कहना है कि रणबीर कपूर ने ऐसा जानबूझकर गुस्से में किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर #AngryRanbirKapoor ट्रेंड हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Anupamaa: माया की वजह से टूटेगा अनुज और अनुपमा का रिश्ता! मुश्किल में फंसी छोटी अनु की जिंदगी

वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर कपूर भीड़ से घिरे हैं और ऐसे में एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने आता है। सेल्फी के लिए रणबीर भी हंसते मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। लेकिन, फैन एक बार फिर रणबीर के साथ पोज देने लगता है। दूसरी बार भी रणबीर मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवाते हैं और फिर अंत में रणबीर कपूर को गुस्सा आता है और वो फैन से मोबाइल छीनकर फेंक देते हैं। रणबीर कूपर के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कुछ फैंस उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं और कुछ ने उन्हें ट्रोल करने का जिम्मा उठा लिया है। रणबीर कपूर के सपोर्ट में एक फैन ने लिखा, 'सही किया, इतने फोटो क्यों खींच रहा था।' 

VIDEO: मौनी रॉय ने शादी के 1 साल बाद दिखाई अपनी वेडिंग फिल्म, पति और दोस्तों संग यूं की थी मस्ती

रणबीर को ट्रोल करने वाले यूजर ने लिखा, 'ये एक्टर लोग कितने घमंडी होते हैं.. जिनकी वजह से ये फेमस हैं उन्हीं से बदतमीजी करते हैं।' रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे, जो 8 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आएगी। आखिरी बार रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ दिखे थे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चक्रव्यूह बन गया सई, विराट और पाखी का रिश्ता, एक गोली से खत्म होगी विनायक की कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन