1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चक्रव्यूह बन गया सई, विराट और पाखी का रिश्ता, एक गोली से खत्म होगी विनायक की कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: चक्रव्यूह बन गया सई, विराट और पाखी का रिश्ता, एक गोली से खत्म होगी विनायक की कहानी

 Published : Jan 28, 2023 09:31 am IST,  Updated : Jan 28, 2023 09:31 am IST

टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सीरियल 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की कहानी में आने वाला है एक बड़ा ट्विस्ट, विराट के सामने पाखी की बंदूक से निकली गोली का शिकार हो सकती है सई।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin update Image Source : INSTAGRAM/SAI.RAT_FANCLUB_1

स्टार प्लस के धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। शो जब शुरू हुआ था तब इसकी कहानी विराट, पत्रलेखा और सई के इर्दगिर्द घूमती थी लेकिन, अब सीरियल की कहानी विराट और सई के बेटे विनायक यानी वीनू के ऊपर चल रही है। चव्हाण परिवार से लेकर सीरियल के पुलिस वाले तक सभी विनायक को ढूंढने में लगे हैं। वहीं अपकमिंग एपिसोड्स में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin'  की आगे की कहानी की बात करें तो पाखी अपने गोद लिए बेटे विनायक को लेकर घर से भाग चुकी है और रास्ते में वह एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार होने से बचती है।

यह भी पढ़ें: तो बस इस 1 कारण से सुपरहिट हुई है 'Pathaan'! शाहरुख खान ने बताया अपनी 57 साल की सफलता का राज

इस एक्सीडेंट के बाद पाखी और विनायक एक ढाबे पर पहुंचते हैं जहां विनायक, पाखी को कहता है कि उसे अपने पिता विराट के पास जाना है और वह उनके साथ ही लंदन जाएगा। इस पर पाखी उसे समझाने की पूरी कोशिश करती है। पाखी को अब ये भी लगने लगा है कि विराट कहीं उसे ढूंढ न ले। दूसरी तरफ सई पुलिस स्टेशन जाती है जहां वह अपने बेटे विनायक को किडनैप करने के आरोप में पत्रलेखा और विराट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाती है। सई आरोप लगाती है कि विराट ने ही अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ मिलकर उसके बेटे को किडनैप किया है। 

'Pathaan' की आंधी में झूम रही दुनिया, शाहरुख खान की फिल्म ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई

विराट अपने घर में सबके सामने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताता है कि वह सई और पाखी के बीच कहीं पिस चुका है। विराट घरवालों को कहता है कि वह भी एक बाप है और उसे भी अपने बेटे की चिंता है लेकिन सई और पाखी को लगता है कि वही उसकी सब कुछ हैं। ऐसे में विराट को उसके घरवाले समझाते हैं और दिलासा देते हैं कि वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। विराट भी कसम खाता है कि वह पाखी और विनायक को ढूंढ निकालेगा। जब विराट पुलिस स्टेशन पहुंचता है तो वहां उसे पता चलता है कि वह इस केस में कुछ नहीं कर सकता क्योंकि सई ने उसका नाम शिकायत में लिखवाया है। ये सुनकर विराट को सई पर गुस्सा आता है और वह वहां से पत्रलेखा को ढूंढने के लिए निकल जाता है। आगे एपिसोड्स में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सीरियल में आगे पाखी की बंदूक से कमरे में एक गोली चलेगी जो किसी एक को लगने वाली है कमरे में पाखी, सई, विराट और विनायक हैं, ऐसे में देखना होगा कि इस गोली से किस की जान जाएगी। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिनव की हालत देख अक्षु की कांपी रूह, अभिमन्यु ने खेला सेफ गेम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन