1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranveer Singh ने न्यूड फोटोशूट से मचाया बवाल, लोगों ने लगाई खूब फटकार

Ranveer Singh ने न्यूड फोटोशूट से मचाया बवाल, लोगों ने लगाई खूब फटकार

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 22, 2022 12:16 pm IST,  Updated : Jul 22, 2022 12:25 pm IST

Ranveer Singh nude photoshoot: अपने अजीबोगरीब कपड़ों के लिए मशहूर रणवीर सिंह अब न्यूड फोटोज के चलते लोगों के निशाने पर हैं।

Ranveer Singh nude photoshoot- India TV Hindi
Ranveer Singh nude photoshoot Image Source : TWITTER_RANVEERSINGH

Highlights

  • रणवीर ने कराया न्यूड फोटोशूट
  • ट्विटर पर लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Ranveer Singh nude photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को सुपरहिट मशीन कहा जाता है। सिल्वर स्क्रीन हो या फिर रियल लाइफ, रणवीर वह इंसान हैं जिन्हें लाइमलाइट लूटना अच्छे से आता है। किसी भी इवेंट में अजीबोगरीब अंदाज में पहुंचना रणवीर का स्टाइल माना जाता है। लेकिन अब रणवीर से लोग इसलिए नाराज हैं कि वह बिना कपड़ों के ही यानी न्यूड हालत में कैमरे के सामने आ गए। जिसके लिए वह काफी ट्रोल हो रहे हैं।  

मैगजीन ने शेयर की तस्वीरें

एनर्जी का सुपरसोर्स माने जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उन स्टार्स में शुमार हैं, जिनके बारे में कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आगे क्या करेंगे। वह पूरी तरह से अनप्रीडिक्टेबल हैं। एनिमल प्रिंट के कपड़ों से लेकर शॉल, कंबल के कपड़े या महिलाओं वाले कपड़े पहनकर हमेशा ही रणवीर ने इंटरनेट पर तहलका मचाया। लेकिन इस बार रणवीर का न्यूड होना लोगों को नाराज कर गया है। ये तस्वीरें एक मैगजीन ने अपने अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर की हैं। 

जानिए क्या बोले लोग 
जैसा कि हमने आपको बताया कि रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कराने का हौसला दिखाया है। लेकिन दांव उल्टा पड़ा और उनके फैंस नाराज हो गए। फोटोशूट में रणवीर जमीन पर लेटकर पोज दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें देखकर एक यूजर ने लिखा है, 'पैसों के लिए कितना और...', वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'क्या दीपिका ने बिना कपड़ों के घर से बाहर निकाल दिया?',  एक यूजर ने कहा इतना भी आर्टिस्ट नहीं बनना था। वहीं कुछ यूजर्स ने रणवीर की फोटो की तारीफ भी की है। 

Ranveer Singh nude photoshoot
Image Source : TWITTER_PAPERMAGAZINERanveer Singh nude photoshoot

इस फिल्म में आएंगे नजर 
आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में एक बार फिर वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। हाल ही में वह आलिया के साथ 'कॉफी विद करण 7' में मेहमान बनकर पहुंचे थे।     

इन्हें भी पढ़ें- 

Koffee with Karan 7: अक्षय ने सामंथा के सामने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया क्यों साउथ से है पीछे

Shamshera Twitter Review: क्या Ranbir Kapoor की फिल्म जीत पाई दर्शकों का दिल? यहां जानिए रिव्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन