1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नॉर्थ अमेरिका में रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा, धुरंधर समेत 3 मूवीज ने किया कमाल

नॉर्थ अमेरिका में रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा, धुरंधर समेत 3 मूवीज ने किया कमाल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 19, 2025 03:00 pm IST,  Updated : Dec 19, 2025 03:35 pm IST

रणवीर सिंह की 3 फिल्मों ने नॉर्थ अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। अब इस लिस्ट में धुरंधर भी शामिल हो गई है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH

रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये फिल्म भारत में खूब पसंद की जा रही है और करीब 500 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात ये है कि ये रणवीर की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने नॉर्थ अमेरिका में लोगों का दिल जीता है। धुरंधर फिल्म नॉर्थ अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाली रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म बनी है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है पद्मावत ($12.15 मिलियन), जिसमें रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के रूप में भारतीय सिनेमा की सबसे बेखौफ और यादगार परफॉर्मेंस में से एक दी। उनका खिलजी खतरनाक, उग्र और बेहद प्रभावशाली था, जो हर सीन में पूरी तरह छाया रहा। रणवीर ने इस किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसे जी लिया। उनके इस निडर बदलाव ने दुनियाभर का ध्यान खींचा और मेनस्ट्रीम सिनेमा में विलेन को दिखाने का नजरिया ही बदल दिया।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी आई थी पसंद

इसके बाद आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ($10.59 मिलियन), जिसमें रणवीर सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। रॉकी रंधावा के रूप में उन्होंने पर्दे पर गर्मजोशी, हंसी, भावुकता और दिल से जुड़ी समझ दिखाई। चमकदार मस्ती से लेकर शांत संवेदनशीलता तक, रणवीर की यह परफॉर्मेंस विदेशों में बैठे दर्शकों को भी गहराई से छू गई। इस किरदार के ज़रिए उन्होंने दिखाया कि पर्दे पर स्टारडम सिर्फ जोर या सख्ती नहीं, बल्कि भावनाओं, नरमी और सोच की भी हो सकती है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की कामयाबी ने साबित किया कि रणवीर अपनी सच्चाई और आकर्षण से अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से जुड़ने की ताकत रखते हैं। 

धुरंधर का भी दिखा जलवा

अब धुरंधर ($10 मिलियन से ज़्यादा और अभी भी चल रही) के साथ रणवीर सिंह ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। हम्ज़ा के किरदार में रणवीर बेहद सधे हुए, गंभीर और गहराई से भरे अभिनय के साथ नजर आते हैं। यह रोल दिखावे से ज़्यादा अंदर की भावनाओं की मांग करता है, और रणवीर इसे पूरी शांति और असर के साथ निभाते हैं। उनकी आंखों और ठहराव में छुपा दर्द फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहता है। विदेशों में फिल्म का लगातार अच्छा प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि कहानी में दम है और रणवीर की मौजूदगी स्क्रीन पर पूरी तरह हावी रहती है। तीन फिल्में, तीन अलग-अलग किरदार और तीनों ने नॉर्थ अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई की। 

ये भी पढ़ें- 10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे आमिर खान के सुपरक्यूट भांजे, कैटरीना संग सुपरहिट रही थी फिल्म, मामू संग जमाएंगे रंग

हैप्पी पटेल का ट्रेलर रिलीज, गन चलाते गैंगस्टर के रोल में दिखे आमिर खान, देली बेली की याद दिलाएगी कहानी 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन