Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे आमिर खान के सुपरक्यूट भांजे, कैटरीना संग सुपरहिट रही थी फिल्म, मामू संग जमाएंगे रंग

10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे आमिर खान के सुपरक्यूट भांजे, कैटरीना संग सुपरहिट रही थी फिल्म, मामू संग जमाएंगे रंग

Written By: Shyamoo Pathak Published : Dec 19, 2025 02:48 pm IST, Updated : Dec 19, 2025 02:48 pm IST

इमरान खान 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म हैप्पी पटेल के ट्रेलर में इसकी झलकियां देखने को मिली हैं।

Imran Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@IMRANKHAN इमरान खान

कैटरीना कैफ संग सुपरहिट फिल्म दे चुके इमरान खान 10 साल बाद धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। फिल्म हैप्पी पटेल में इमरान खान अपने मामा आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वीर दास स्टारर फिल्म हैप्पी पटेल में इमरान खान ने एक दमदार किरदार निभाया है जिसकी झलक भी ट्रेलर में देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इमरान 10 साल पहले फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे। इसके बाद से अब 16 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'हैप्पी पटेल' में उन्हें धांसू रोल में कास्ट किया गया है। 

कैटरीना संग हिट रहा था ऑनस्क्रीन रोमांस

आमिर खान के सुपरक्यूट भांजे इमरान खान बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इतना ही नहीं अपना डेब्यू भी हिट फिल्म के साथ किया था। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'जाने तू या जाने न' में इमरान खान की जोड़ी जेनेलिया डिसूजा के साथ जमी थी और हिट रही थी। इसके बाद इमरान ने कई फिल्मों में काम किया है और लोगों की खूब तारीफें बटोरी हैं। साल 2010 में फिल्म 'आई हेट लव स्टोरी' में इमरान ने सोनम कपूर के साथ फिल्म दी थी और हिट रही थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। साल 2011 में इमरान खान ने फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में भी काम किया था और कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी। इसी साल आई फिल्म 'देली बेली' में भी इमरान ने कमाल का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीता था। 

10 साल से फिल्मों से दूर हैं इमरान खान

हालांकि सुपरहिट फिल्मों के बाद इमरान की दाल नहीं गल पाई। 2011 के बाद कुछ और फिल्मों में काम किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद इमरान ने निजी कारणों से फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल निभाया था। लेकिन ये फिल्म कोई खास नहीं चली और इमरान को भी इससे फायदा नहीं हुआ। इसके बाद इमरान ने साल 2015 में फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में काम किया। इसके बाद लंबे समय तक इमरान ने ब्रेक लिया और फिल्मी दुनिया से दूर रहे। हालांकि अब एक बार फिर इमरान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और अपने मामा के प्रोडक्शन की फिल्म 'हैप्पी पटेल: एक खतरनाक जासूस' में नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि इसमें इमरान कितना कमाल कर पाते हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement