1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्रैमी विजेता रैपर कूलियो का 59 साल में निधन, अभिनेता रणवीर सिंह फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

ग्रैमी विजेता रैपर कूलियो का 59 साल में निधन, अभिनेता रणवीर सिंह फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 30, 2022 02:21 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 02:23 pm IST

ग्रैमी विजेता रैपर, निर्माता और अभिनेता कूलियो, जो 1995 की हिट 'गैंगस्टा पैराडाइज' के लिए जाने जाते हैं, का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 'वैराइटी' ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि कूलियो का बुधवार दोपहर को निधन हो गया।

Ranveer singh, deepika padukone- India TV Hindi
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह Image Source : IMAGE SOURCE : TWITTER_RANVEERSINGH

Highlights

  • कूलियो का उनके दोस्त के घर निधन हुआ।
  • कूलियो 1995 की हिट 'गैंगस्टा पैराडाइज' के लिए जाने जाते हैं।
  • कूलियो ने बुधवार दोपहर को अंतिस सांस लीं।

Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने ग्रैमी विजेता रैपर और अभिनेता कूलियो को श्रद्धांजलि दी है। रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने 'गैंगस्टा पैराडाइज' के बैकग्राउंड में बज रहे कूलियो की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने एक लाल दिल और एक हाथ जोड़कर इमोजी साझा किया। ग्रैमी विजेता रैपर, निर्माता और अभिनेता कूलियो, जो 1995 की हिट 'गैंगस्टा पैराडाइज' के लिए जाने जाते हैं, का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

और पढ़ें: Deepika Padukone: रणवीर सिंह के साथ शादी टूटने की खबर के बीच इस शख्स के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण

'वैराइटी' ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि कूलियो का बुधवार दोपहर को निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कूलियो का उनके दोस्त के घर निधन हुआ। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, रणवीर और दीपिका के बीच अनबन हो गई है। हालांकि, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, रणवीर अभिनेत्री के साथ अपने संबंधों को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज करते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 10: Rubina Dilaik को लगी थी बुरी नजर, किन्नर ने किया छू-मंतर

इस वीडियो में रणवीर अपने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा, हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई। हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है। 

और पढ़ें: Bhediya Teaser: वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, सीन देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। इस स्टार जोड़ी की मुलाकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। दीपिका-रणवीर फिल्म 'पद्मावत', '83' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ में नजर आए थे। बड़े पर्दे पर दोनों की केमस्ट्री काफी जंचती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन