1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone: रणवीर सिंह के साथ शादी टूटने की खबर के बीच इस शख्स के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone: रणवीर सिंह के साथ शादी टूटने की खबर के बीच इस शख्स के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 30, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Sep 30, 2022 12:05 pm IST

दीपिका आपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कैमरा की तरफ देखते हुए एक अच्छी स्माइल भी दी। इसके साथ ही उन्होंने हाथ हिलाते हुए सभी को वेव भी किया। दीपिका जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

deepika padukone- India TV Hindi
अपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई दीपिका Image Source : FILE PIC

Highlights

  • अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी।
  • दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने यानी हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है।
  • रणवीर ने एक वीडियो में कहा कि हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई।

Deepika Padukone: पिछले कई दिनों से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी दौरान दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच दरार की अफवाह भी उड़ रही थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से इस मामले में कोई भी जानकारी सामने नहीं है। इन्हीं सब खबरों के बीच आज यानी कि शुक्रवार सुबह दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री के साथ उनकी मां भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor New House: नवरात्रि के मौके पर 58 करोड़ के घर में शिफ्ट हुए शाहिद-मीरा, मुंबई के पॉश इलाके में है उनका ये आशियाना

विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका आपनी मां के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने कैमरा की तरफ देखते हुए एक अच्छी स्माइल भी दी। इसके साथ ही उन्होंने हाथ हिलाते हुए सभी को वेव भी किया। दीपिका को इस तरह मुस्कुराता हुआ देखकर उनके फैन्स ने एक बड़ी राहत मिली है, जो कि अभिनेत्री के बीमार होने की खबर से परेशान थे।

वीडियो में दीपिका जींस और ब्लैक टॉप के ऊपर हाफ स्वेटर पहनें हुए दिखीं। वहीं बालों को उन्होंने जूड़ा की तरह बांध रखा है। कैमरा को पोज देने के लिए दीपिका ने अपना मास्क हटा लिया। उनकी खूबसूरत स्माइल देखकर दीपिका के फैंस जरूर बोल रहे होंगे की 'हमारी दीपू को किसी की नजर न लगे।'

और पढ़ें: Navratri Best Songs: डांडिया-गरबा नाइट के लिए बेस्ट है ये Songs, प्लेलिस्ट में शामिल कर नवरात्रि को बनाएं खास

बता दें कि दीपिका पादुकोण हैदराबाद में एक शूटिंग में बिजी थीं। इसी दौरान 'रामलीला' अभिनेत्री की हार्ट रेट बढ़ने लगी। तभी उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने यानी हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है। 

ये भी पढ़ें: Ponniyin Selvan twitter Review: नेटिजन्स को पसंद आ रही मणिरत्नम की ऐतिहासिक कहानी, यूजर ने कहा- ब्लॉकबस्टर जीत पक्की

दीपिका और रणवीर के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा के बीच अभिनेता का एक वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर अपने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा, हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई। हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है।

दीपिका के वंर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। इसमें वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा दीपिका 'फाइटर' और 'प्रोजेक्ट' फिल्म में भी दिखाई देंगी। प्रोजेक्ट में उनके साथ ऋतिक रोशन रहेंगे वहीं प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन