1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shahid Kapoor New House: नवरात्रि के मौके पर 58 करोड़ के घर में शिफ्ट हुए शाहिद-मीरा, मुंबई के पॉश इलाके में है उनका ये आशियाना

Shahid Kapoor New House: नवरात्रि के मौके पर 58 करोड़ के घर में शिफ्ट हुए शाहिद-मीरा, मुंबई के पॉश इलाके में है उनका ये आशियाना

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 30, 2022 07:34 am IST,  Updated : Sep 30, 2022 07:51 am IST

शाहिद कपूर ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में 58 करोड़ का नया घर लिया है, जो कि अंदर से काफी आलीशान है। उनका ये घर 8,625 स्क्वायर फीट का है। यहां से सी-लिंक का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। मुंबई में यह इलाका काफी पॉश माना जाता है।

Shahid Kapoor, Meera Rajput- India TV Hindi
अपने सपनों के आशियाना में शिफ्ट हुए शाहिद-मीरा Image Source : IMAG SOURCE: INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR

Highlights

  • शाहिद-मीरा का ये घर ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, जो कि 42वें-43वें फ्लोर पर है।
  • शाहिद कपूर का ये शानदार घर 8,625 स्क्वायर फीट का है।
  • शाहिद कपूर और मीरा राजपूत साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे।

Shahid Kapoor-Meera Rajput New House: नवरात्रि के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के क्यूट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं। इस मौके पर कपल ने छोटी सी गृह प्रवेश की पूजा भी रखी। शाहिद-मीरा का ये आशियाना मुंबई के सबसे पॉश इलाके में है। उनका घर अंदर से काफी आलीशान है। शाहिद कपूर का ये घर मुंबई के बांद्रा वर्ली सी-लिंक पर स्थित है। इस घर की कीमत 58 करोड़ बताई जा रही है, जिसे शाहिद और मीरा दोनों ने मिलकर संजोया है। उनका ये घर ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, जो कि 42वें-43वें फ्लोर पर है।

ये भी पढ़ें: Sita Ramam एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कहा- हिंदी फिल्मों में मुझे कभी ऐसा मौका नहीं मिला न किसी ने सीरियसली लिया

खबरों के मुताबिक, शाहिद कपूर का ये शानदार घर 8,625 स्क्वायर फीट का है। यहां से सी-लिंक का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। मुंबई में यह इलाका काफी महंगा माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले ही शाहिद-मीरा अपने बच्चे मीशा और जैन के साथ इस नए घर में शिफ्ट हुए हैं। स्टार जोड़ी बहुत पहले ही इस नए घर में शिफ्ट हो जाते लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें यहां आने में समय लगा। 

एक मीडिया साइट से बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया था कि  मीशा और जैन के जन्म के बाद से ही उन्हें अपना पुराना घर काफी छोटा लगने लगा था। स्पेस की कमी भी लगती थी, इसलिए उन्होंने अपनों बच्चों की वजह से नया घर लेने का प्लान किया। इसके बाद जब जर्सी एक्टर ने  बांद्रा वर्ली सी-लिंक वाला ये अपार्टमेंट देखा तो यहां काफी स्पेस मिला। इसके साथ ही उन्हें इलाका भी अच्छा लगा, फिर उन्होंने इस घर को खरीदने का फाइनल कर लिया।

बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। ये स्टार जोड़ी दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। उनका नाम मीशा और जैन है। 

ये भी पढ़ें: Godfather Trailer: फिल्म 'गॉडफादर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, चिरंजीवी संग दिखेंगे सलमान खान

शाहिद के वंर्कफ्रंट की बात करें तो वो अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी में नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर अपने डिजिटल डेब्यू फर्जी की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं।  यह फिल्म 25 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

शाहिद कपूर कुछ समय पहले फिल्म 'जर्सी' में दिखे थे। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आईं थीं। हालांकि, शाहिद की फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

और पढ़ें: नम्रता शिरोडकर ने दिवंगत सास के लिए किया इमोशनल पोस्ट, किए ये वादे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन