Highlights
- महेश बाबू की मां का लंबी बीमारी के बाद 28 सितंबर को निधन हो गया था
- नम्रता शिरोडकर की सास इंदिरा देवी 70 साल की थीं
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने अपने पति महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी के निधन के बाद एक इमोशनल पोस्ट किया है। इंदिरा देवी का लंबी बीमारी के बाद 28 सितंबर को निधन हो गया था। वह 70 साल की थीं। पोस्ट में नम्रता ने अपनी सास के लिए बेहद इमोशनल नोट लिखा है और कुछ वादे किए हैं। एक्ट्रेस ने उनकी एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Related Stories
उन्होंने लिखा, "हम आपको याद करेंगे .. आप मेरी याद में हैं और आपने मुझे जो प्यार दिया है .. मैं आपके बेटे और आपके पोते-पोती को दूंगी .. हम आपको प्यार करते हैं मां.. आपको मेरा खूब सारा प्यार।"
महेश ने भी फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर अपनी मां की तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया। उन्होंने कुछ दिल वाले इमोजी के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया।
Drishyam 2 Teaser: अजय देवगन खुद रिकॉर्ड करेंगे कबूलनामा, टीजर में दिखी दफ्न कहानी
शहर के एक बड़े अस्पताल में पिछले सप्ताह से इलाज करा रही इंदिरा देवी ने घर पर अंतिम सांस ली। उनके अंतिम समय में उनके पति और अनुभवी तेलुगु स्टार कृष्णा, उनके बेटे महेश बाबू और तीन बेटियां साथ थी।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं, Ranveer singh ने किया खुलासा