1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं, Ranveer singh ने किया खुलासा

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं, Ranveer singh ने किया खुलासा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 29, 2022 12:55 pm IST,  Updated : Sep 29, 2022 01:03 pm IST

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण जब से हॉस्पिटल में भर्ती हुई है उनको और रणवीर को लेकर कभी चर्चा हो रही है। इसी बीच रणवीर ने एक वीडियो में कुछ खुलासा किया है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : DEEPIKA PADUKONE

Highlights

  • दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने यानी डॉक्टरी भाषा में कहें तो हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है।
  • दीपिका की तबीयत में काफी सुधार है।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को हाल ही में घबराहट की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के अनुसार उनकी हालात में अब सुधार देखा गया है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले भी उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था। चलिए आज जानते हैं दीपिका पादुकोण किस बीमारी से पीड़ित हैं।

दीपिका की हालत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में उनके तरह-तरह के टेस्ट किए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार उनकी तबीयत में काफी सुधार है। दीपिका को इससे पहले हार्ट रेट बढ़ने की समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय दीपिका हैदराबाद में शूटिंग में बिजी थीं। दीपिका को हार्ट रेट बढ़ने यानी डॉक्टरी भाषा में कहें तो हार्ट एरिदमिया नामक एक बीमारी है। 

इतनी खतरनाक है ये बीमारी 

जानकारी के अनुसार हार्ट एरिदमिया एक हार्ट डिसऑर्डर है, इसमें दिल की धड़कनों की रेट और रिदम ज्यादा हो जाती है। बता दें दिल के इस रेट और रिदम के पीछे हार्ट का इलेक्ट्रिकल प्रोसेस होता है, जो कि इलेक्ट्रिकल इंपल्स करती हैं। दिल की इलेक्ट्रिकल इंपल्स एक निर्धारित रास्ते से गुजरती हैं। यह सिग्नल हार्ट मसल्स की एक्टिविटी को कॉर्डिनेट करते हैं, ताकि दिल आराम से खून को अंदर और बाहर फेंक सके। इन रास्तों या इलेक्ट्रिकल इंपल्स में दिक्कत आने के कारण एरिदमिया की समस्या होती है। ज्यादातर केसिज में हार्ट एरिदमिया से नुकसान नहीं होता है। लेकिन जब यह समस्या दिमाग, फेफड़े, दिल या अन्य जरूरी अंगों तक जाने वाले खून के प्रवाह में दिक्कत होने का कारण बन जाती हैं, तो यह जान के लिए खतरा भी साबित हो सकती है।

MMS वीडियो वायरल होने के बाद Akshara Singh ने लिया देवी अवतार, ट्रोल्स बोले- MMS वीडियो ही सही था

Bhabhi ji ghar par hai: 'भाभी जी घर पर हैं' के इस एक्टर के 19 साल के बेटे का निधन, सुनील पाल ने जताया दुख

रणवीर ने किया खुलासा

दीपिका पादुकोण जब से हॉस्पिटल में भर्ती हुई है उनको और रणवीर को लेकर कभी चर्चा हो रही है। इसी बीच रणवीर ने एक वीडियो में कुछ खुलासा किया है। बता दें इस वीडियो में रणवीर अपने और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा, हम दोनों 2012 से रिलेशनशिप में अब 2022 आ गई। हम दोनों को मिले हुए दस साल हो गए है।

Salman Khan को ओटीपी पर नहीं देखना चाहते Varun Dhawan, ये है बड़ी वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन