1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह के कोच राजीव मेहरा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा - 'एक्टर ने '83' के लिए खूब बहाया पसीना

रणवीर सिंह के कोच राजीव मेहरा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा - 'एक्टर ने '83' के लिए खूब बहाया पसीना

 Published : Dec 25, 2021 11:40 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 11:38 pm IST

रणवीर के कोच ने लिखा, "मैं भगवान का आभारी हूं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई है। यह हमारी ईमानदारी से की गई मेहनत का नतीजा है।"

Ranveer Singh and Rajiv Mehra- India TV Hindi
Ranveer Singh and Rajiv Mehra Image Source : INSTAGRAM/ RAJIVMEHRA1988

Highlights

  • रणवीर के कोच ने लिखा, "मैं भगवान का आभारी हूं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई है।
  • मुझे याद है कि आपने इसके लिए कितना पसीना बहाया है।

'83' के प्रचार में व्यस्त रणवीर सिंह ने कबीर खान निर्देशित फिल्म में उनके काम की प्रशंसा करते हुए उनके कोच द्वारा लिखा गया एक भावनात्मक नोट साझा किया है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जहां उन्होंने मुंबई के एक प्रमाणित फिटनेस ट्रेनर राजीव मेहरा द्वारा लिखे गए संदेश का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिन्होंने शाहिद कपूर को आगामी क्रिकेट ड्रामा 'जर्सी' के लिए भी प्रशिक्षित किया है।

रणवीर के कोच ने लिखा, "मैं भगवान का आभारी हूं। फिल्म दर्शकों को पसंद आई है। यह हमारी ईमानदारी से की गई मेहनत का नतीजा है।"

उन्होंने आगे कहा, "आपके लिए मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। मुझे याद है कि आपने इसके लिए कितना पसीना बहाया है।"

रणवीर की भूमिका के बारे में उनके कोच ने कहा, "हर बल्लेबाजी सत्र, हर गेंद जो मैंने आपकी ओर फेंकी, हर एक गेंद जो आपने अभ्यास में फेंकी, हर एक अभ्यास जो हमने किया, हर सत्र और हर मिनट हमारे उत्कृष्टता की खोज में बिताया.. रणवीर इस सबके लायक है ।"

इनपुट आईएएनएस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिल्म '83' को लेकर कही ये बात

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ खास अंदाज में मनाया क्रिसमस, तस्वीरें आई सामने

सनी लियोनी के सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' को लेकर मचा बवाल, वृंदावन के संत बोले - किया जाए बैन वर्ना खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन