Highlights
- पार्टी के लिए आलिया ने शानदार स्ट्रैपलेस रेड ड्रेस पहनी थी जिसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
- वहीं रणबीर ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेज़र और जींस पहने नजर आए।
पूरे देश में क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने क्रिसमस के एक दिन पहले अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ अपने घर पर डिनर पार्टी रखी। इस गेट-टू-गैदर पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर भी शामिल हुईं। इसके अलावा फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी भी शामिल हुए, जिन्होंने आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन किया है। आलिया की बहन शाहीन भट्ट और साथ ही नीतू ने अपने-अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
Related Stories
पार्टी के लिए आलिया ने शानदार स्ट्रैपलेस रेड ड्रेस पहनी थी जिसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं रणबीर ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर और जींस पहने नजर आए। इसके अलावा नीतू कपूर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस पार्टी डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया और अयान मुखर्जी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'मेरे खूबसूरत लोग।' साथ ही नीतू ने रणबीर के साथ एक सेल्फी वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं।
आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गेट-टू-गैदर की तस्वीरें शेयर की हैं। जहां आलिया रेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनकी बहन शाहीन ग्रीन और मां सोनी राजदान क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आईं।


आपको बता दें, आलिया और रणबीर काफी लंबे से डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों फैमिली गेट टू गैदर में दिखाई देते हैं।
आलिया और रणबीर की आने वाली फिल्म के बारे में बात करें तो दोनों जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।