1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका नहीं, इस शख्स संग स्वर्ण मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, गुरु ग्रंथ साहिब के सामने टेका माथा

दीपिका नहीं, इस शख्स संग स्वर्ण मंदिर पहुंचे रणवीर सिंह, गुरु ग्रंथ साहिब के सामने टेका माथा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 24, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 04:51 pm IST

पावरहाउस रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के अगले शेड्यूल को शुरू करने से पहले आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा। Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सितंबर में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। कपल ने सोशल मीडिया पर ये खबर अपने फैंस संग शेयर की। वहीं हाल ही में दोनों ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा भी किया। मां बनने के बाद जहां दीपिका अपनी मम्मा ड्यूटी में व्यस्त हैं, वहीं रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले डायरेक्टर आदित्य धर एक साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। दरअसल, फिल्म की शूटिंग अमृतसर में होनी है। ऐसे में शूटिंग से पहले उन्होंने आदित्य धर के साथ स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।

रणवीर सिंह पहुंचे स्वर्ण मंदिर

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में रणवीर स्वर्ण मंदिर के आगे सिर झुकाए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह आदित्य धर के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। रणवीर सिंह की तस्वीर पर फैन्स ने खूब रिएक्शन दिए हैं। सभी ने रणवीर सिंह के लुक और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए प्रार्थना की है। फैन्स ने भी कमेंट में रणवीर सिंह को उनकी आने वाली फिल्म के लिए बधाई दी है।

अमृतसर में होनी है फिल्म की शूटिंग

रणवीर सिंह के अलावा आदित्य धर दोनों ने स्वर्ण मंदिर दर्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्टर सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। दूसरी तरफ इस फिल्म के पहले चरण की शूटिंग बैंकॉक में हो चुकी है। दूसरे भाग की शूटिंग अमृतसर में होनी है। मेकर्स ने अभी तक अपनी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।

अपकमिंग फिल्म की स्टारकास्ट

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर, लोकेश धर और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे बी62 स्टूडियोज इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म के स्टार कलाकारों में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। वहीं डायरेक्टर आदित्य धर फिल्म उरी से काफी चर्चा में रहे थे। रणवीर की आखिरी फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' भी हिट रही थी। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था और इसमें रणवीर के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन