1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी एनिमेटिड तस्वीर, 83 के लुक में हैं एक्टर

रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी एनिमेटिड तस्वीर, 83 के लुक में हैं एक्टर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 09, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2022 11:45 pm IST

रणवीर ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "रणवीर एक्स कपिल एक्स फ्रेडी"। इमेज रणवीर के '83' लुक की है।

रणवीर सिंह - India TV Hindi
रणवीर सिंह  Image Source : PR

Highlights

  • रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव के रोल में हैं।
  • दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी का रोल प्ले किया है।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक अपनी एनिमेटिड इमेज साझा की है। इमेज को प्रसिद्ध कलाकार प्रसाद भट द्वारा डिजाइन किया गया है, जो मुंबई के काला घोड़ा महोत्सव में नियमित रूप से शामिल होते हैं। रणवीर ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "रणवीर एक्स कपिल एक्स फ्रेडी"। इमेज रणवीर के '83' लुक की है।

'83' को तीसरी लहर के लौटने से एक बड़ा झटका लगा है। फिल्म ने पूरे भारत में सभी भाषाओं में केवल 97 करोड़ रुपये की कमाई की है।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 रिलीज के साथ ही दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स का प्यार जीत रही है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज हुई।  फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।