1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रैंड वैल्यू में शाहरुख-अक्षय से आगे निकले रणवीर सिंह, जानें आलिया-दीपिका हैं कितना पीछे

ब्रैंड वैल्यू में शाहरुख-अक्षय से आगे निकले रणवीर सिंह, जानें आलिया-दीपिका हैं कितना पीछे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 18, 2024 07:02 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 07:02 pm IST

विराट कोहली और रणवीर सिंह ब्रांड गेम में सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटीज बन गए हैं। 'ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023' में दोनों ने कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।

Akshay ranveer Shah rukh khan- India TV Hindi
अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और शाहरुख खान। Image Source : DESIGN PHOTO

हर साल सितारों की ब्रैंड वेल्यू का पता चलता है। क्रॉल की 'ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट' की सालाना वार्षिक सूची में बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के लोगों का नाम सामने आता है। किसी ब्रांड वैल्यू तेजी बढ़ती तो किसी की घटती भी है। साल 2023 की भी वार्षिक लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में टॉप 10 में कई बॉलीवुड सितारों का नाम है, लेकिन टॉप पर क्रिकेट जगत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ही हैं। उनके अलावा दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह इस लिस्ट में छाए रहे हैं। इसके अलावा लिस्ट और किसको क्या स्थान मिला है, इस पर एक नजर डालते हैं। 

कोहली टॉप तो रणवीर दूसरे नंबर पर

क्रॉल की 'ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023' के अनुसार, विराट कोहली 227.9 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ फिर से भारत के सबसे वैल्युड सेलिब्रिटी बन गए हैं। रणवीर सिंह 203.1 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जिससे वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टॉप सेलिब्रिटी बन गए। वहीं, शाहरुख खान 120.7 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार अब चौथे नंबर पर आए गए हैं। एक्टर की ब्रांड वैल्यू 11.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। कुल मिलाकर, विराट कोहली और रणवीर सिंह अलग अलग फॉर्मेट्स में काफी पॉपुलर हैं। वैसे रणवीर सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे आगे हैं। 

आलिया-दीपिका भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल

क्रॉल की 'ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023' में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम पांचवें नंबर पर आया है। एक्ट्रेस की ब्रांड वैल्यू 10.11 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है। इसके अलावा लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी टॉप 10 में शामिल हैं। दीपिका ने लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया और उनकी ब्रांड वैल्यू 2023 में 9.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। 

रणवीर सिंह ने की बड़ी ग्रोथ

बता दें, साल 2022 से बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ब्रांड्स के लिए एक पॉपुलर चॉइस बन गए हैं, अलग अलग इंडस्ट्रीज का ध्यान अपनी तरफ खीच रहे हैं। बता दें कि वह कई प्रोजेक्ट्स और सफल साझेदारियों में बिजी हैं, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। साल 2023 की 'ब्रांड्स, बिजनेस, बॉलीवुड सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2023' से पता चला है कि रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू पिछले चार सालों में लगातार बढ़ी है। 2020 से 2023 तक रणवीर सिंह की वैल्यूएशन लगभग दोगुनी हो गई है। दरअसल, उनकी वैल्यूएशन 102.9 मिलियन डॉलर से बढ़कर 203.1 मिलियन डॉलर हो गई है। इस बढ़ोतरी के साथ रणवीर की ब्रांड वैल्यू 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहली बार हुई है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन