1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone का हाथ थामे रैंप पर चल रहे थे Ranveer Singh, इन दो महिलाओं को देखते ही छोड़ा साथ

Deepika Padukone का हाथ थामे रैंप पर चल रहे थे Ranveer Singh, इन दो महिलाओं को देखते ही छोड़ा साथ

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 30, 2022 11:51 am IST,  Updated : Jul 30, 2022 11:59 am IST

Ranveer Singh Deepika Padukone Ramp Walk Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रैंप वॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों के बीच कोई ऐसा आया कि रणवीर ने पत्नी का हाथ छोड़ दिया।

Ranveer Singh Deepika Padukone- India TV Hindi
Ranveer Singh Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM_RANVEERSINGH

Highlights

  • Deepika का हाथ थामे रैंप पर चले Ranveer
  • रोमांटिक कपल पर टिकी सबकी निगाहें

Ranveer Singh and Deepika Padukone Ramp Walk Video: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हमेशा अपनी स्टाइल और लाइफ स्टाइल से हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं। हाल ही में रणवीर अपने न्यूड फोटोशूट से विवादों में हैं, इसी बीच रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के साथ रैंप वॉक करते नजर आए। इस वॉक का वीडियो कुछ ऐसा है कि लोग इसे बार-बार देखे जा रहे हैं। 

इस इवेंट में लिया हिस्सा

दरअसल, मुंबई में फैशन की दुनिया के सुपरहिट शो 'दी मिजवां कल्चर शो' का आयोजन किया गया। इस शो में बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के सभी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस बार का शो इसलिए भी खास था क्योंकि इसे दस साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में शो स्टॉपर बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण टॉक ऑफ द टाउन बन गए हैं। देखिए ये वीडियो...

Ek Villain Returns box office Collection day 1 : जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का नहीं चला जादू, 'शमशेरा' से भी कम रही ओपनिंग

किसके लिए छोड़ा दीपिका का हाथ 

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक अंदाज में रैंप पर चल रहे हैं। लेकिन तभी रणवीर की नजर ऑडियंस में बैठी अपनी मां और बहन पर पड़ती है। रैंप पर चलते-चलते रणवीर सिंह रुकते हैं और अपने मां के पैर छूने लगते हैं। इसके साथ ही वह बहन को किस करते हैं और पापा से प्यार जताते हैं। रणवीर का अपने परिवार के लिए ये प्यार देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का ये वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

ये सेलेब्स भी बने मेहमान

इस शो में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नम्रता गोयल और अन्य ने किया साथ कई सेलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया। 

Rasik Dave Passed Away: टीवी इंडस्ट्री को लगी बुरी नजर, मलखान के बाद इस दमदार एक्टर का निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन