Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वादिना, इला उनारू', क्या है रश्मिका मंदाना के देवर के वेलकम पोस्ट में कही गई बात का मतलब, स्पेशल मैसेज में भाभी पर लुटाया प्यार

'वादिना, इला उनारू', क्या है रश्मिका मंदाना के देवर के वेलकम पोस्ट में कही गई बात का मतलब, स्पेशल मैसेज में भाभी पर लुटाया प्यार

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Feb 27, 2026 12:16 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 12:16 pm IST

रश्मिका मंदाना का देवरकोंडा फैमिली में खास अंदाज में स्वागत किया गया। विजय के भाई ने अपनी नई नवेली भाभी के लिए एक खास वेलकम पोस्ट भी साझा किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

anand rashmika vijay- India TV Hindi
Image Source : ANANDDEVERAKONDA/INSTAGRAM आनंद, रश्मिका और विजय।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'पावर कपल' विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी रील लाइफ केमिस्ट्री को रियल लाइफ की सबसे खूबसूरत हकीकत में बदल दिया है। गुरुवार को झीलों के शहर उदयपुर के एक एकांत और बेहद खूबसूरत वेन्यू पर इस जोड़ी ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। एक तरफ जहां दुनिया भर के प्रशंसक उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे, वहीं इस जोड़े ने बेहद सादगी से केवल परिवार और कुछ चुनिंदा करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की। इसके बाद ही परिवार में उनका खास अंदाज में वेलकम किया गया। विजय देवरकोंडा के भाई आनंद ने अपनी भाभी रश्मिका मंदाना के लिए एक खास पोस्ट लिखा, जिसमें लिखी गई एक तेलुगु लाइन ने लोगों का खाशा ध्यान खींचा  

क्या है विजय के भाई आनंद का पोस्ट

रश्मिका मंदाना के देवर यानी विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में रश्मिका को खास अंदाम में वेलकम किया। उन्होंने एक खास मैसेज में अपने इमोशन्स बयां किए और इसके साथ ही वो भावना भी जाहिर की जो उनके मन में शादी से पहले थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, ‘वादिना इला उनारू?’ और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं। आज मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वादिना के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी बाकी जिंदगी में भी ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जिंदगी भर साथ रहने के लिए!' 

यहां देखें पोस्ट

क्या है ‘वादिना इला उनारू?’ का मतलब

इस पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई फैंस ने देवर के प्यार को सराहा और कहा कि रश्मिका मंदाना का फैमिली में बेहद प्यार से वेलकम किया गया है, लेकिन कई उत्तर भारतीय फैन एक लाइन को लेकर सोच में पड़ गए हैं। दरअसल पोस्ट में एक तेलुगु लाइन ‘वादिना इला उनारू?’ है, जिसका फैंस अर्थ जानना चाहते हैं। एक फैन ने लिखा कि इस लाइन मतलब क्या है। दरअसल इस लाइन का मतलब 'भाभी कैसी हैं?' है। वो इस पोस्ट में कहना चाहते थे कि फैन मुझसे पूछते हैं कि भाभी कैसी है, जिसका जवाब देने में वो पहले थोड़ा कंफ्यूज रहते थे, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं और अब उनके पास इसका जवाब है।

ये भी पढ़ें:  रश्मिका-विजय की तस्वीरों में दिखी 'गीता गोविंदम' की झलक, रील से रियल में रीक्रिएट गईं चार खास चीजें

अरावली की वादियों में विजय-रश्मिका का शाही मिलन, तस्वीरों में दिखी शिव-पार्वती सी झलक, भा गईं रूहानी तस्वीरें

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement